वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान कुल निर्यात (माल और सेवाएं) 750.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने का अनुमान है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में यह 706.43 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 6.24% की अनुमानित बढ़ोतरी है


अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान माल निर्यात का कुल मूल्य 395.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान यह 395.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जो 0.06% की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करता है

अप्रैल-फरवरी 2024-25 में कुल गैर-पेट्रोलियम निर्यात 337.01 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में 316.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर की तुलना में इसमें 6.43% की बढ़ोतरी दर्ज की गई

फरवरी 2025 में व्यापारिक निर्यात में बढ़ोतरी के प्रमुख चालकों में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं, चावल, अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिज, सभी टेक्सटाइल्स और कॉफी के आरएमजी शामिल हैं

इलेक्ट्रॉनिक सामान का निर्यात फरवरी 2024 में 3 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 26.46% बढ़कर फरवरी 2025 में 3.79 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया

सभी कपड़ा निर्यात का आरएमजी फरवरी 2024 में 1.48 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 3.97% बढ़कर फरवरी 2025 में 1.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया

चावल का निर्यात फरवरी 2024 में 1.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 13.21% बढ़कर फरवरी 2025 में 1.19 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया

समुद्री उत्पादों का निर्यात फरवरी 2024 में 0.49 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 3.40% बढ़कर फरवरी 2025 में 0.51 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया

अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिजों का निर्यात फरवरी 2024 में 0.40 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 24.25% बढ़कर फरवरी 2025 में 0.50 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया

कॉफी का निर्यात फरवरी 2024 में 0.15 बिलियन अमेरिकी डॉलर से 22.32% बढ़कर फरवरी 2025 में 0.18 बिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया

Posted On: 17 MAR 2025 6:44PM by PIB Delhi
  • फरवरी 2025* में भारत का कुल निर्यात (माल और सेवाएं मिलाकर) 71.95 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो फरवरी 2024 के मुकाबले 3.16 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्शाता है। फरवरी 2025* में कुल आयात (माल और सेवाएं मिलाकर) 67.52 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो फरवरी 2024 के मुकाबले (-)11.34 प्रतिशत की नकारात्मक वृद्धि दर्शाता है।

 

तालिका 1: फरवरी 2025* के दौरान व्यापार

 

 

 

फरवरी 2025

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

फरवरी 2024

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

माल

निर्यात

36.91

41.41

आयात

50.96

60.92

सेवाएं*

निर्यात

35.03

28.33

आयात

16.55

15.23

कुल व्यापार

(माल + सेवाएं)*

निर्यात

71.95

69.74

आयात

67.52

76.15

व्यापार बकाया

4.43

-6.41

 

 

* नोट: आरबीआई की ओर से जारी सेवा क्षेत्र के नवीनतम डेटा जनवरी 2025 के लिए हैं। फरवरी 2025 का डेटा एक अनुमान है, जिसे आरबीआई की अगली रिलीज के आधार पर संशोधित किया जाएगा। (ii) अप्रैल-फरवरी 2023-24 और अप्रैल-सितंबर 2024 के डेटा को तिमाही भुगतान संतुलन डेटा का इस्तेमाल कर समानुपातिक आधार पर संशोधित किया गया है।

 

चित्र 1: फरवरी 2025 के दौरान कुल व्यापार*

 

  • अप्रैल-फरवरी 2024-25* के दौरान भारत का कुल निर्यात 750.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 6.24 प्रतिशत की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्शाता है। अप्रैल-फरवरी 2024-25* के दौरान कुल आयात 839.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहने का अनुमान है, जो 7.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्शाता है।

 

तालिका 2: अप्रैल-फरवरी 2024-25* के दौरान व्यापार

 

 

 

अप्रैल - फरवरी 2024-25

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल - फरवरी 2023-24

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

माल

निर्यात

395.63

395.38

आयात

656.68

621.19

सेवाएं*

निर्यात

354.9

311.05

आयात

183.21

161.71

कुल व्यापार

(माल + सेवाएं)*

निर्यात

750.53

706.43

आयात

839.89

782.9

व्यापार बकाया

-89.37

-76.47

 

 

चित्र 2: अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान कुल व्यापार*

 

 

मर्चेंडाइज व्यापार

 

  • फरवरी 2025 के दौरान मर्चेंडाइज निर्यात 36.91 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि फरवरी 2024 में यह 41.41 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • फरवरी 2025 के दौरान मर्चेंडाइज आयात 50.96 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि फरवरी 2024 में यह 60.92 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

 

चित्र 3: फरवरी 2025 के दौरान कुल व्यापार

 

 

  • अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान मर्चेंडाइज निर्यात 395.63 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान यह 395.38 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान मर्चेंडाइज आयात 656.68 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान यह 621.19 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान मर्चेंडाइज व्यापार घाटा 261.06 बिलियन अमेरिकी डॉलर रहा, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 के दौरान यह 225.81 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

 

चित्र 4: अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान माल व्यापार

  • फरवरी 2025 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 28.57 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2024 में यह 29.99 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • फरवरी 2025 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न एवं आभूषणों (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 35.02 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि फरवरी 2024 में यह 33.96 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

 

तालिका 3: फरवरी 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

 

 

फरवरी 2025

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

फरवरी 2024

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

31.1

33.19

गैर-पेट्रोलियम आयात

39.07

44.03

गैर-पेट्रोलियम एवं गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात

28.57

29.99

गैर-पेट्रोलियम एवं गैर-रत्न एवं आभूषण आयात

35.02

33.96

 

नोट: रत्न एवं आभूषणों के आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं

 

चित्र 5: फरवरी 2025 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

 

 

  • अप्रैल-फरवरी 2024-25 में गैर-पेट्रोलियम और गैर-रत्न एवं आभूषणों का निर्यात 310.09 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में यह 286.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-फरवरी 2024-25 में गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न एवं आभूषणों (सोना, चांदी और कीमती धातु) का आयात 415.85 बिलियन अमेरिकी डॉलर था, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में यह 388.82 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

 

तालिका 4: अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

 

 

अप्रैल- फरवरी 2024-25

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

अप्रैल- फरवरी 2023-24

(बिलियन अमेरिकी डॉलर)

गैर-पेट्रोलियम निर्यात

337.01

316.64

गैर-पेट्रोलियम आयात

489.96

458.8

गैर-पेट्रोलियम एवं गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात

310.09

286.55

गैर-पेट्रोलियम एवं गैर-रत्न एवं आभूषण आयात

415.85

388.82

 

नोट: रत्न एवं आभूषणों के आयात में सोना, चांदी और मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर शामिल हैं

 

चित्र 6: अप्रैल-फरवरी 2024-25 के दौरान पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषणों को छोड़कर व्यापार

 

 

सेवा व्यापार

 

  • फरवरी 2025* के लिए सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 35.03 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि फरवरी 2024 में यह 28.33 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • फरवरी 2025* के लिए सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 16.55 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि फरवरी 2024 में यह 15.23 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

 

चित्र 7: फरवरी 2025* के दौरान सेवा व्यापार

 

  • अप्रैल-फरवरी 2024-25* के दौरान सेवा निर्यात का अनुमानित मूल्य 354.90 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में यह 311.05 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-फरवरी 2024-25* के दौरान सेवा आयात का अनुमानित मूल्य 183.21 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में यह 161.71 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।
  • अप्रैल-फरवरी 2024-25* के लिए सेवा व्यापार आधिक्य 171.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर है, जबकि अप्रैल-फरवरी 2023-24 में यह 149.34 बिलियन अमेरिकी डॉलर था।

 

चित्र 8: अप्रैल-फरवरी 2024-25* के दौरान सेवा व्यापार

 

 

  • फरवरी 2025 के दौरान तंबाकू (26.76%), इलेक्ट्रॉनिक सामान (26.46%), अभ्रक, कोयला और अन्य अयस्क, प्रसंस्कृत खनिजों सहित खनिज (24.25%), कॉफी (22.32%), चावल (13.21%), फर्श कवरिंग सहित जूट विनिर्माण (12.41%), अन्य अनाज (11.65%), मांस, डेयरी और पोल्ट्री उत्पाद (6.7%), कालीन (4.87%), सभी प्रकार के वस्त्र (3.97%), समुद्री उत्पाद (3.4%), मसाले (0.98%) और फल और सब्जियां (0.87%) पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज करते हैं।
  • फरवरी 2025 के दौरान चांदी (-75.04%), सोना (-61.98%), मोती, कीमती और अर्ध-कीमती पत्थर (-41.61%), कोयला, कोक और ब्रिकेट, आदि (-35.63%), पेट्रोलियम, कच्चा तेल और उत्पाद (-29.59%), लोहा और इस्पात (-23.37%), परिवहन उपकरण (-16.93%), अखबारी कागज (-12.43%), कृत्रिम रेजिन, प्लास्टिक सामग्री, आदि (-6.21%), व्यावसायिक उपकरण, ऑप्टिकल सामान, आदि (-5.01%), मशीन टूल्स (-3.68%), फल और सब्जियां (-0.93%) का आयात पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में नकारात्मक वृद्धि दर्ज करता है।
  • अप्रैल-फरवरी 2023-24 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2024-25* के दौरान सेवाओं के निर्यात में 14.10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में, फरवरी 2025 की तुलना में फरवरी 2024 में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्शाने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य अमेरिका (10.37%), ऑस्ट्रेलिया (76.19%), जापान (26.55%), ब्राजील (10.85%) और नाइजीरिया (10.75%) हैं।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में, अप्रैल-फरवरी 2023-24 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2024-25 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2023-24 में सकारात्मक बढ़ोतरी दर्शाने वाले शीर्ष 5 निर्यात गंतव्य संयुक्त राज्य अमेरिका (9.1%), संयुक्त अरब अमीरात (5.19%), यूनाइटेड किंगडम (12.47%), जापान (21.67%) और नीदरलैंड (3.68%) हैं।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में, फरवरी 2025 की तुलना में फरवरी 2024 में बढ़ोतरी दर्शाने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत थाईलैंड (145.45%), चीन पी आरपी (7.83%), ब्राजील (162.18%), आयरलैंड (117.17%) और ओमान (30.24%) हैं।
  • मूल्य में परिवर्तन के संदर्भ में, अप्रैल-फरवरी 2023-24 की तुलना में अप्रैल-फरवरी 2024-25 में वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष 5 आयात स्रोत संयुक्त अरब अमीरात (29.21%), चीन पी आरपी (10.41%), थाईलैंड (42.4%), संयुक्त राज्य अमेरिका (7.23%) और रूस (4.9%) हैं।

 

*त्वरित अनुमान के लिए लिंक

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एमएम


(Release ID: 2112085) Visitor Counter : 91


Read this release in: English , Urdu