पर्यटन मंत्रालय
समेकित पर्यटन नीति
प्रविष्टि तिथि:
17 MAR 2025 3:48PM by PIB Delhi
पर्यटन मंत्रालय राष्ट्रीय पर्यटन नीति का मसौदा तैयार करने की दिशा में पहले से अग्रसर था ताकि इस क्षेत्र के नवीनतम विकास क्रमों को इसमें सम्मिलित किया जा सके। हालांकि समय के साथ मसौदे में चिन्हित उपायों और कार्यों को सभी योजनाओं और दिशानिर्देशों में उचित रूप से शामिल किया गया है और मंत्रालय सभी हितधारकों के सुझावों को निरंतर शामिल करने को तत्पर है। इसे देखते हुए अभी अलग पर्यटन नीति का प्रस्ताव नहीं है।
स्वदेश दर्शन, चुनौती आधारित गंतव्य विकास, तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक संवर्धन अभियान-पीआरएएसएचएडी, देखो अपना देश, चलो इंडिया, मीट इन इंडिया, पर्यटन मित्र/पर्यटन दीदी, हुनर से रोजगार तक आदि विभिन्न योजनाएं, कार्यक्रम और पहल - पर्यटन संवर्धन और विकास, उद्योग प्रतिस्पर्धा, कौशल विकास, पर्यटन बुनियादी ढांचे के विकास, संधारणीयता आदि मुद्दों का सक्रियता से समाधान कर रहे हैं। मंत्रालय अन्य केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकारों और पर्यटन और आतिथ्य उद्योग सहित संबंधित हितधारकों के साथ निकट समन्वय में काम कर रहा है ताकि क्षेत्रीय विकास के लिए सरकार का समग्र दृष्टिकोण सुनिश्चित हो सके।
अभी अलग से नीतिगत मसौदा तैयार करने की बजाय चल रही पहल को मजबूत बनाने और प्रभावी ढंग से इन्हें लागू करने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। मंत्रालय पर्यटन क्षेत्र की उभरती आवश्यकताों पर लगातार ध्यान दे रहा है और राष्ट्रीय प्राथमिकता और हितधारकों के सुझावों के साथ सुमेल रखते हुए आगे इस क्षेत्र के विकास के लिए अग्रसर है।
केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
****
एमजी/केसी/एकेवी/केके
(रिलीज़ आईडी: 2111958)
आगंतुक पटल : 336