पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

देखो अपना देश पहल

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2025 3:53PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय ने देश में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जनवरी 2020 में देखो अपना देश पहल की शुरुआत की थी। इस पहल के तहत मंत्रालय वेबिनार, क्विज़, शपथ, सेमिनार, पर्यटन प्रचार कार्यक्रम, फैम टूर, वेबसाइट, सोशल मीडिया आदि जैसी विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारत के पर्यटन स्थलों और उत्पादों को बढ़ावा देता है।

पर्यटन मंत्रालय ने डिजिटल, सोशल मीडिया, इवेंट्स, प्रिंट, आउटडोर, लघु संदेश सेवा (एसएमएस) और व्हाट्सएप अभियान सहित विभिन्न प्लेटफार्मों के माध्यम से नागरिकों के साथ जुड़ने के लिए देखो अपना देश पीपुल्स च्वाइस पोल शुरू किया।

राज्यवार घरेलू पर्यटक यात्राओं (डीटीवी) का विवरण अनुलग्नक में है।

यह जानकारी केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने सोमवार को लोकसभा में दी।

***

एमजी/केसी/पीसी/ओपी


(रिलीज़ आईडी: 2111883) आगंतुक पटल : 193
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil