सहकारिता मंत्रालय
राजस्थान में जयपुर जिला 3022 डेयरियों के साथ सबसे आगे
राजस्थान में 18 हजार से अधिक डेयरियां
प्रविष्टि तिथि:
11 MAR 2025 5:23PM by PIB Jaipur
राजस्थान में 18,250 डेयरी सहकारी समितियां हैं। ये जानकारी केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज लोक सभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी । उन्होने बताया कि राज्य में 3022 की संख्या के साथ सबसे अधिक डेयरी सहकारी समितियां जयपुर जिले में है । इसके अतिरिक्त अलवर जिला 1528 के साथ, भीलवाडा जिला 1182 के साथ प्रदेश में क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर है।
देश में 148439 डेयरी सहकारी समितियां हैं और भारत दुग्ध उत्पादन में दुनिया में शीर्ष पर है। सबसे अधिक दुग्ध उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। राजस्थान दुग्ध उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।
(रिलीज़ आईडी: 2110324)
आगंतुक पटल : 150
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English