अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
भारत टेक्स 2025 में वैश्विक मंच पर अल्पसंख्यक कारीगरों को सशक्त बनाना
अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय पूरे भारत से 100 कुशल कारीगरों को मेगा टेक्सटाइल इवेंट में अपने पारंपरिक शिल्प का प्रदर्शन करने के लिए सहयोग दे रहा है
Posted On:
13 FEB 2025 8:10PM by PIB Delhi
अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों को सशक्त बनाने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत भारत टेक्स 2025 में घरेलू सजावट, फैशन, वस्त्र और फर्नीचर में अपने पारंपरिक शिल्प का प्रदर्शन करने के लिए पूरे भारत से 100 कुशल कारीगरों को सहयोग कर रहा है। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में 12 से 15 फरवरी, 2025 तक आयोजित भारत टेक्स 2025 का मेगा इवेंट 110 से अधिक देशों के 5,000 से अधिक प्रदर्शकों, 6,000 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय खरीदारों और 1,20,000 से अधिक आगंतुकों को एक साथ ला रहा है।
मंत्रालय की यह पहल अल्पसंख्यक समुदायों के कारीगरों को खरीदारों से जुड़ने, बाजार के रुझान को समझने और अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करती है, जिससे स्थायी आजीविका और अधिक आर्थिक अवसर सुनिश्चित होते हैं।
भारत टेक्स 2025 भारत का प्रमुख वैश्विक टेक्सटाइल कार्यक्रम है जो देश की समृद्ध टेक्सटाइल विरासत को आधुनिक नवाचार के साथ सहजता से जोड़ता है। लगभग 2,20,000 वर्ग मीटर में फैले इस कार्यक्रम में परिधान, घरेलू साज-सज्जा, कपड़े, तकनीकी वस्त्र, मशीनरी, रसायन और स्टार्टअप सहित संपूर्ण टेक्सटाइल मूल्य श्रृंखला को प्रदर्शित किया जा रहा है।
***
एमजी/केसी/जेके/एसके
(Release ID: 2103336)
Visitor Counter : 30