पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
क्रूज यात्री यातायात दोगुना हो जाएगा
Posted On:
11 FEB 2025 4:06PM by PIB Delhi
केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने क्रूज़ भारत मिशन (सीबीएम) को 30 सितंबर, 2024 को लॉन्च किया था। सीबीएम क्रूज़ क्षेत्र को नियंत्रित करने वाली नीति, विनियामक और अन्य पहलुओं पर विचार करने के लिए अंतर-मंत्रालयी दृष्टिकोण के लिए एक रूपरेखा प्रदान करता है। यह सभी विनियामक एजेंसियों, जैसे सीमा शुल्क, आव्रजन, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), राज्य पर्यटन विभाग, राज्य समुद्री एजेंसियों, जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस की जिम्मेदार भागीदारी को सक्षम बनाता है। क्रूज़ यात्रियों के संबंध में चरणवार प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) इस प्रकार हैं:
क्रमांक
|
केपीआई
|
चरण I
(31.03.2025 तक)
|
चरण II
(31.03.2027 तक)
|
चरण III
(31.03.2029 तक)
|
1
|
समुद्री जहाज यात्री
|
0.5 मिलियन
|
0.7 मिलियन
|
1 मिलियन
|
2
|
नदी जहाज यात्री
|
0.5 मिलियन
|
1 मिलियन
|
1.5 मिलियन
|
यह जानकारी श्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज राज्यसभा में दी।
****
एमजी/आरपी/केसी/जेके/एमबी
(Release ID: 2101895)
Visitor Counter : 65