संसदीय कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

सीपीएमयू नेवा ने बिहार विधानसभा के साथ वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आवश्यकताओं पर चर्चा की

प्रविष्टि तिथि: 10 FEB 2025 6:10PM by PIB Delhi

संसदीय कार्य मंत्रालय की केंद्रीय परियोजना प्रबंधन इकाई (सीपीएमयू) ने बिहार विधानसभा की आवश्यकताओं पर चर्चा करने के लिए बिहार विधानसभा के साथ एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

सम्मेलन में बिहार विधानसभा द्वारा उपयोग किये जा रहे राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) सॉफ्टवेयर से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

नेवा डिजिटल इंडिया पहल के तहत एक परिवर्तनकारी परियोजना है जिसका लक्ष्य कागज रहित और डिजिटल राज्य विधायी प्रक्रिया है। इसे एक राष्ट्र-एक एप्लीकेशन के साथ परिकल्पित किया गया है।

*************

एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2101457) आगंतुक पटल : 122
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu