संस्कृति मंत्रालय
महाकुंभ 2025: आध्यात्मिकता, भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के संगम में डुबकी - गणतंत्र दिवस पर, 'संगम' देशभक्ति का प्रदर्शन करेगा
महाकुंभ के 11वें दिन बॉलीवुड गायिका साधना सरगम गंगा मंडप में प्रस्तुति देंगी; शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय प्रस्तुतियाँ दर्शकों को आध्यात्मिक यात्रा पर ले जायेंगी
Posted On:
25 JAN 2025 7:27PM by PIB Delhi
महाकुंभ 2025 के 11वें दिन और गणतंत्र दिवस के अवसर पर दर्शक अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और देशभक्ति के संगम में डुबकी लगाएंगे। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग ने 26 जनवरी को चारों मंडपों-गंगा, यमुना, सरस्वती और त्रिवेणी में कार्यक्रम आयोजित किए हैं। गंगा मंडप में मुख्य कार्यक्रम में बॉलीवुड गायिका साधना सरगम प्रस्तुति देंगी, उनके गीत श्रोताओं को आनंदित करेंगे।
गणतंत्र दिवस 2025 पर विविध कार्यक्रम
गणतंत्र दिवस पर महाकुंभ में कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एक तरफ फरुवाही, बिरहा और आल्हा जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से दर्शकों को उत्तर प्रदेश की ग्रामीण संस्कृति से परिचित कराया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम, कथक समेत अन्य शास्त्रीय संगीत और नृत्यों सहित शास्त्रीय और अर्ध-शास्त्रीय प्रस्तुतियों का लोग लुत्फ़ उठाएंगे। गणतंत्र दिवस पर होने वाले मुख्य कार्यक्रमों में शामिल हैं:
गंगा मंडप:
- साधना सरगम - बॉलीवुड गायिका
- दीपिका रेड्डी (हैदराबाद) - कुचिपुड़ी नृत्य
- कला रामनाथ (महाराष्ट्र) - वायलिन, संगीत अकादमी पुरस्कार विजेता
त्रिवेणी मंडप:
- स्नेहलता मिश्रा (दिल्ली) - शास्त्रीय/अर्ध-शास्त्रीय गायन
- रविशंकर उपाध्याय (दिल्ली) - शास्त्रीय/अर्ध-शास्त्रीय वाद्य वादन (पखावज)
- कांतिका मिश्रा (लखनऊ) - शास्त्रीय/अर्ध-शास्त्रीय नृत्य (कथक)
- आशुतोष पाण्डेय (कानपुर) – भजन
यमुना मंडप:
- आभा-विभा चौरसिया (मध्य प्रदेश) - हिंदुस्तानी गायन
- प्रिया वेंकटरमन (दिल्ली) - भरतनाट्यम नृत्य
- संदीप मलिक - कथक नृत्य
- राजन तिवारी (बनारस) - भजन
- ओमकार नाथ अवस्थी (उन्नाव) - आल्हा
- सुदर्शन यादव (चंदौली) - बिरहा
- प्रतिमा यादव (अम्बेडकरनगर) - अवधी गायन
- रामहित (गोरखपुर) - फरुवाही
- रजनीश (पीलीभीत) - थारू आदिवासी प्रदर्शन
सरस्वती मंडप:
- अशोक भंटिया (मुंबई) - माधव नाटक प्रस्तुति
- मनोज यादव (लखनऊ) - भजन
- अखिलेश मिश्रा (लखनऊ) – भजन
*****
एमजी/केसी/एसके
(Release ID: 2096377)
Visitor Counter : 203