ग्रामीण विकास मंत्रालय
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाली स्वयं सहायता समूह की लखपति दीदियों से संवाद किया
श्री चौहान ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की
लखपति दीदियां यहीं नहीं रुकेंगी बल्कि जल्द ही करोड़पति और फिर अरबपति भी बन जाएंगी :श्री चौहान
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण में हम जुटे हुए हैं: केंदीय मंत्री
लखपति दीदियों ने मंत्रियों के साथ बातचीत की और डीएवाई-एनआरएलएम हस्तक्षेपों के माध्यम से परिवर्तन और रूपांतरण की अपनी कहानियाँ साझा कीं
प्रविष्टि तिथि:
25 JAN 2025 9:17PM by PIB Delhi
केंद्रीय ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाली स्वयं सहायता समूह – एस एच जी की लखपति दीदियों से संवाद किया। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी, सचिव श्री शैलेश कुमार और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में शामिल थे। श्री चौहान ने लखपति दीदियों से संवाद के दौरान कहा कि मैं अपनी बहनों और बेटियों में ही देवी के स्वरूप को देखता हूं, आपको यहां देखकर हर्षित हूं। मैं केवल मंत्री नहीं हूं, मैं आपका भैया भी हूं और मामा भी हूं। हम सब मिलकर काम करेंगे। श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लखपति दीदियों के सपने को साकार करने के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के प्रयासों की सराहना की। और उनके योगदान से भारत विकसित भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि लखपति दीदियां यहीं नहीं रुकेंगी बल्कि जल्द ही करोड़पति और फिर अरबपति भी बन जाएंगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि व्यक्ति जैसा सोचता है और जैसा करता है, वैसा ही बनता है। उन्होंने सभी दीदियों से आगे के लिए सुझाव मांगे ताकि इस दिशा में और बेहतर कार्य किया जा सके।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में देशभर से हमारी लखपति दीदियां दिल्ली आईं हैं। उनकी उपलब्धि पूरा देश देखेगा और उनके योगदान से भारत विकसित भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि आजीविका मिशन ने बहनों को उड़ने के लिए नए पंख दिए हैं, अनंत आकाश दिया है। बहनों, हमें लगातार आगे बढ़ना है, ये सफर जारी रखना है। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक और शैक्षणिक सशक्तीकरण में हम लगातार जुटे हुए हैं।

केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने गरीबी मुक्त गांव के लक्ष्य पर फिर से जोर दिया। उन्होंने सभी लखपति दीदियों से अनुरोध किया कि वे अपने आस-पास की हर महिला को लखपति बनाएं। उन्होंने समग्र दृष्टिकोण अपनाने और लखपति दीदियों को सक्षम बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बदलने पर जोर दिया। उन्होंने लखपति लक्ष्य से आगे जाने के अपने सपने का भी उल्लेख किया और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में योगदान देने के अपने दृष्टिकोण को साझा किया।
K9DP.jpeg)
श्री चौहान ने एसएचजी महिलाओं द्वारा किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की और विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की यात्रा को गति देने में उनके दृढ़ संकल्प, प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि दीदियों ने अंतरराज्यीय व्यापार के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म, बिचौलियों को हटाने, बीमा के महत्व, जैविक खेती और स्वयं सहायता समूह की दीदियों के बीच सीखने पर जोर दिया। उन्होंने महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण के लिए आगे का रास्ता दिखाने वाले उनके नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने लखपति दीदी मिशन के लिए डीएवाई-एनआरएलएम द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की, जिसमें प्रत्येक स्वयं सहायता समूह परिवार को मूल्य श्रृंखला हस्तक्षेपों के साथ-साथ कई आजीविका गतिविधियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, उच्च क्रम के उद्यमों का निर्माण किया जाता है, जिसके परिणामस्वरूप हर साल एक लाख रुपये और उससे अधिक की स्थायी आय होती है। लखपति दीदियों ने मंत्रियों के साथ बातचीत की और डीएवाई-एनआरएलएम हस्तक्षेपों के माध्यम से परिवर्तन और रूपांतरण की अपनी कहानियाँ साझा कीं।
FWMN.jpeg)

***********
एमजी/केएसआर
(रिलीज़ आईडी: 2096336)
आगंतुक पटल : 254