शिक्षा मंत्रालय
छठे राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में आरंभ हुआ
प्रविष्टि तिथि:
24 JAN 2025 5:10PM by PIB Delhi
छठे राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आज नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में आरंभ हुआ। इस अवसर पर शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (डीओएसईएल) सचिव श्री संजय कुमार, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के अपर सचिव श्री अनिल कुमार सिंघल और श्री आनंदराव वी. पाटिल, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड- सीबीएसई के अध्यक्ष श्री राहुल सिंह, केन्द्रीय विद्यालय संगठन की आयुक्त श्रीमती निधि पांडे, डीओएसईएल के संयुक्त सचिव डॉ. अमरप्रीत दुग्गल, रक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव श्री अमिताभ प्रसाद और शिक्षा मंत्रालय तथा रक्षा मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे।
श्री संजय कुमार ने अपने संबोधन में बैंड के महत्व का उल्लेख करते हए कहा कि यह विशेष रूप से प्रतिभागियों के बीच अनुशासन और टीमवर्क के साथ उत्कृष्टता हासिल करने की सामूहिक भावना को बढ़ाता है। उन्होंने शैक्षिक गतिविधियों में इस सामूहिक भावना की उपयुक्तता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सेना के क्षेत्रीय केंद्रों की सहायता से और अधिक स्कूल, बैंड सिस्टम लागू करेंगे, जिससे बच्चों के लिए नए अवसर खुलेंगे। श्री संजय कुमार ने सहयोग और सहायता के लिए रक्षा मंत्रालय का हार्दिक आभार व्यक्त किया।


श्री राजेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में सशस्त्र बलों में सैन्य संगीत की समृद्ध परंपरा का उल्लेख किया जो मनोबल बढ़ाता है और समारोहों में गरिमा प्रदान करता है। यह प्रतिभाशाली लोगों को अपना कौशल दिखाने का अवसर प्रदान करता है। श्री सिंह ने बताया कि 2023 से सरकार गणतंत्र दिवस समारोहों में प्रतिभाशाली स्कूली बच्चों को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य स्कूली बच्चों में एकता और टीम भावना और अपने स्कूलों और राष्ट्र के प्रति गहरी निष्ठा की भावना को प्रेरित करना है।


शिक्षा मंत्रालय 24 और 25 जनवरी 2025 को रक्षा मंत्रालय के सहयोग से नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में छठे राष्ट्रीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले आयोजित कर रहा है। इस वर्ष राज्य और क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं द्वारा 13 राज्यों से 16 बैंड टीमों के 463 बच्चे फिनाले के लिए चुने गए हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 568 टीमों ने भाग लिया जिनमें 13,999 बच्चे जबकि क्षेत्रीय स्तर पर 84 टीमों में 2,337 बच्चों ने भाग लिया।
बैंडो से संबंधित पहली बार की मुख्य विशेषताएं निम्नखित हैं:
1. तीन सरकारी स्कूलों की बैंड टीमों को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर मिला है
2. प्रधानमंत्री श्री केजीबीवी पटमदा, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड के स्कूली बच्चे राष्ट्रपति मंच के सामने अपनी प्रस्तुति देंगे
3. गणतंत्र दिवस परेड में सिक्किम की दो बैंड टीमें (केन्द्रीय विद्यालय और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट प्वाइंट,) विजय चौक पर प्रदर्शन करेंगी
4. "सरकार के समग्र दृष्टिकोण" के अनुरूप, सेना रेजिमेंटल केंद्रों के बैंड प्रशिक्षकों/टीमों द्वारा पीएम श्री स्कूल बैंड टीमों को प्रशिक्षण देने की पहल की गई है। 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशिक्षण आरंभ हो गया है और शेष राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में भी जल्द ही आरंभ होगा। यह पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा प्रदान करने और उनके व्यक्तित्व के पूर्ण विकास की दिशा में उठाया गया कदम है
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, 21वीं सदी की पहली शिक्षा नीति है और इसका उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र में व्यापक परिवर्तनकारी सुधार लाना है। इस दिशा में यह कार्यक्रम देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना उत्पन्न करने के साथ ही विद्यार्थियों में संगीत कौशल बढ़ाएगा और उनमें अनुशासन का संचार करेगा। इस पहल का उद्देश्य पूरे देश में स्कूली विद्यार्थियों में देशभक्ति और एकता की भावना प्रबल करना और समग्र शिक्षा को आगे बढ़ाना है।
ग्रैंड फिनाले में भाग लेने वाली टीमों की सूची
|
क्रम सं.
|
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र
|
स्कूलों की संख्या
|
स्कूल का नाम और पता
|
वर्ग
|
|
बैंड
|
लड़के/लड़कियां
|
-
|
आंध्र प्रदेश
|
1
|
मोंटे सीबीएसई स्कूल कुरनूल, पांडीपाडु गांव, कल्लूर मंडल-कुरनूल, आंध्र प्रदेश
|
पाइप
|
लड़कियां
|
-
|
छत्तीसगढ
|
1
|
सेंट जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल, पत्थलगांव, छत्तीसगढ़
|
ब्रास
|
लड़के
|
-
|
हिमाचल प्रदेश
|
1
|
पाइनग्रोव स्कूल, कुठार रोड, सुबथू, जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश
|
ब्रास
|
लड़के
|
-
|
झारखंड
|
1
|
पीएम श्री केजीबीवी पटमदा, पूर्वी सिंहभूम, झारखंड
|
पाइप
|
लड़कियां
|
-
|
कर्नाटक
|
1
|
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संख्या 2 बेलगावी कैंट, कर्नाटक
|
पाइप
|
लड़के
|
-
|
केरल
|
1
|
सेंट जोसेफ एंग्लो इंडियन गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, कोझिकोड, केरल
|
ब्रास
|
लड़कियां
|
-
|
मध्य प्रदेश
|
1
|
सेंट जोसेफ कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ईदगाह हिल्स, भोपाल, मध्य प्रदेश
|
ब्रास
|
लड़कियां
|
-
|
महाराष्ट्र
|
2
|
भोंसला मिलिट्री स्कूल गर्ल्स, नासिक, महाराष्ट्र
|
पाइप
|
लड़कियां
|
|
आरबीपी मिलिट्री स्कूल स्पोर्ट्स अकादमी, सांगली, महाराष्ट्र
|
पाइप
|
लड़के
|
-
|
राजस्थान
|
1
|
प्रिंस लोटस वैली सीकर, राजस्थान
|
ब्रास
|
लड़के
|
-
|
सिक्किम
|
2
|
गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल वेस्ट पॉइंट, गंगटोक, पूर्वी सिक्किम, सिक्किम
|
ब्रास
|
लड़कियां
|
|
नॉर्थ सिक्किम एकेडमी, नांगन (निजी सीबीएसई संबद्ध), उत्तर सिक्किम, सिक्किम
|
पाइप
|
लड़के
|
-
|
त्रिपुरा
|
1
|
सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल, पथलियाघाट, सेपाहीजाला, त्रिपुरा
|
ब्रास
|
लड़के
|
-
|
उत्तराखंड
|
1
|
गायत्री विद्यापीठ, शांतिकुंज, हरिद्वार, उत्तराखंड
|
ब्रास
|
लड़कियां
|
-
|
उत्तर प्रदेश
|
2
|
श्री ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय, हापुड मोड़ तिराहा, जीटी रोड, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश
|
पाइप
|
लड़कियां
|
|
सिटी मॉन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस, सेक्टर - डी एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड, लखनऊ, उत्तर प्रदेश
|
पाइप
|
लड़के
|
|
कुल
|
13
राज्य/संघ राज्य क्षेत्र
|
16
|
|
|
|
****
एमजी/आरपीएम/केसी/एकेवी/एसवी
(रिलीज़ आईडी: 2095899)
आगंतुक पटल : 221