प्रधानमंत्री कार्यालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रविष्टि तिथि: 24 JAN 2025 8:53AM by PIB Delhi

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा:

उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के अपने सभी भाई-बहनों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति में अनगिनत पौराणिक और ऐतिहासिक कालखंडों की साक्षी रही यह पावन धरती पिछले आठ वर्षों से विकास के नित-नए अध्याय रचने में जुटी है। मुझे पूरा भरोसा है कि जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार और यहां के लोगों की अद्भुत प्रतिभा एवं अथक परिश्रम से हमारा यह प्रिय प्रदेश विकसित भारत के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देगा।

 

***

एमजी/आरपीएम/केसी/बीयू/केके


(रिलीज़ आईडी: 2095685) आगंतुक पटल : 479
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Manipuri , Assamese , Bengali , Punjabi , Gujarati , Odia , Tamil , Telugu , Kannada , Malayalam