अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय
अल्पसंख्यक मामलों के सचिव ने प्रधानमंत्री जन विकास पर राष्ट्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की
प्रविष्टि तिथि:
16 JAN 2025 7:08PM by PIB Delhi
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव डॉ. चंद्रशेखर कुमार ने आज प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) के तहत चल रही परियोजनाओं की स्थिति पर एक राष्ट्रीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
उन्होंने परियोजनाओं के तीव्र क्रियान्वयन का आग्रह किया तथा निगरानी प्रणालियों को मजबूत बनाने पर बल दिया।
बैठक में राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और एएमयू, सीसीआरयूएम, एनवीएस, केवीएस और एनईएचयू जैसे सीजीओ के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

***
एमजी/केसी/एसजी/ डीके
(रिलीज़ आईडी: 2093545)
आगंतुक पटल : 146