रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

छठी स्कॉर्पीन पनडुब्बी ‘वाघशीर’ की डिलीवरी

प्रविष्टि तिथि: 09 JAN 2025 8:30PM by PIB Delhi

प्रोजेक्ट 75 क्लास की छठी पनडुब्बी वाघशीर को अनिवार्य समुद्री परीक्षणों के सफल समापन के बाद 09 जनवरी 2025 को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया। पनडुब्बी को अप्रैल 22 में लॉन्च किया गया था और दिसंबर 23 में इसके समुद्री परीक्षण शुरू हुए।

इस पनडुब्बी का निर्माण मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड, मुंबई ने नेवल ग्रुप, फ्रांस के सहयोग से किया है। इसे एक ऐसे कार्यक्रम में शामिल करने की योजना है जो प्रोजेक्ट 75  के समापन का प्रतीक होगा, जिसके तहत भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों का सफलतापूर्वक निर्माण किया गया था।

***

एमजी/केसी/वीएस


(रिलीज़ आईडी: 2092371) आगंतुक पटल : 195
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu