इस्पात मंत्रालय
भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा कलवर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
प्रविष्टि तिथि:
07 JAN 2025 7:00PM by PIB Raipur
सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के लौह अयस्क खदान समूह, राजहरा के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग द्वारा 07 जनवरी 2025 को ग्राम कलवर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। कलवर में आयोजित चिकित्सा शिविर में कुल 120 लोगों की जांच करके उनको दवाई का वितरण किया गया। प्रातः 10 बजे से प्रारंभ हुए इस शिविर में सामान्य जांच के अतिरिक्त शुगर, बीपी की निःशुल्क दवाएं भी प्रदान की गई।
0OHU.jpeg)
भिलाई इस्पात संयंत्र अपने आस-पास के परिधीय क्षेत्रों में, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की निःशुल्क सुविधा काफी लंबे समय से उपलब्ध कराता आ रहा है। इसका उद्देश्य दूरस्थ ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। भिलाई इस्पात संयंत्र के सीएसआर विभाग द्वारा, सामाजिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करते हुए, निरन्तर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन, संयंत्र के परिधीय क्षेत्रों तथा खनिज क्षेत्रों में किया जा रहा है।
-------
(रिलीज़ आईडी: 2091059)
आगंतुक पटल : 8
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English