रक्षा मंत्रालय
मुंबई बंदरगाह पर भारतीय नौसेना के जहाज और यात्रियों से भरी नौका ‘नील कमल’ के बीच टक्कर
बचाव अभियान जारी
प्रविष्टि तिथि:
18 DEC 2024 8:15PM by PIB Delhi
मुंबई के करंजा के पास 18 दिसंबर, 2024 को शाम के लगभग 4 बजे इंजन परीक्षण के दौरान नौसेना का एक जहाज नियंत्रण खोकर ‘नील कमल’ नामक यात्रियों से भरी नौका से टकराया। यह नौका यात्रियों को गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप ले जा रही थी।
नौसेना ने तटरक्षक बल और समुद्री पुलिस के साथ मिलकर तत्काल तलाशी और बचाव अभियान शुरू किया गया। चार नौसैनिक हेलीकॉप्टर, 11 नौसैनिक जहाज, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस नावें बचाव अभियान में लगी हुई हैं।
नौसेना और नागरिक जहाजों द्वारा बचाए गए लोगों को आस-पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। अब तक 99 लोगों को बचाया जा चुका है।
इस दुर्घटना में कथित तौर पर 13 लोगों की जान चली गई, जिनमें एक नौसेना कर्मी और नौसेना यान में सवार दो ओईएम (मूल उपकरण निर्माता) प्रतिनिधि शामिल हैं।
क्षेत्र में तलाशी और बचाव अभियान प्रयासों के साथ-साथ सभी कर्मियों की जानकारी ली जा रही है।
****
एमजी/केसी/बीयू/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2085929)
आगंतुक पटल : 184