कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

आकांक्षी जिलों में सीएसआर व्यय वित्त वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक लगातार बढ़ा है


इन जिलों में सीएसआर व्यय के रूप में वित्त वर्ष 2022-23 में 1402.89 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं

प्रविष्टि तिथि: 16 DEC 2024 5:41PM by PIB Delhi

कंपनी अधिनियम, 2013 (‘अधिनियम’) की धारा 135, अधिनियम की अनुसूची VII और कंपनी (सीएसआर नीति) नियम, 2014 के तहत कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के लिए कानूनी ढांचा प्रदान किया गया है। पिछले तीन वित्तीय वर्षों (एफवाई) यानी 2020-21 से 2022-23 के लिए आकांक्षी जिलों में सीएसआर के तहत खर्च की गई राशि का विवरण नीचे दिया गया है।

आकांक्षी जिलों में सीएसआर व्यय

वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2022-23 तक आकांक्षी जिलों में सीएसआर व्यय

वित्तीय वर्ष

2020-21

2021-22

2022-23

राशि करोड़ रूपये में

651.43

1046.43

1402.89

 

(31.03.2024 तक के आंकड़े) (स्रोत: कॉर्पोरेट डेटा प्रबंधन सेल)

कॉरपोरेट कार्य के राज्य मंत्री तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने आज लोक सभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी है।

*****

एमजी/केसी/एसजी


(रिलीज़ आईडी: 2084969) आगंतुक पटल : 144
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil