इस्‍पात मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्टील, सीमेंट और कंक्रीट के लिए हरित खरीद

प्रविष्टि तिथि: 13 DEC 2024 4:21PM by PIB Delhi

भारत की अपनी विशिष्ट आवश्यकताएं हैं इसलिए वह भारतीय परिदृश्य से निपटने तथा निम्न उत्सर्जन परिवर्तन और हरित सार्वजनिक खरीद के लिए मानक निर्धारित करने के लिए तैयार की गई पहलों और नीतियों के साथ काम करता है।

इस संबंध में इस्पात मंत्रालय ने इस उद्देश्य के लिए इस मंत्रालय द्वारा गठित 14 कार्य बलों की सिफारिशों के अनुरूप "भारत में इस्पात क्षेत्र को हरित बनाना: रोडमैप और कार्य योजना" शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट इस्पात क्षेत्र का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करती है और इस्पात क्षेत्र के डीकार्बोनाइजेशन के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा करती है। यह हरित प्रौद्योगिकियों के विभिन्न प्रमुख कारकों के कार्यान्वयन में चुनौतियों पर भी प्रकाश डालती है और इसके लिए रणनीति, कार्य योजना और रोडमैप तैयार करती है।

यह जानकारी केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री श्री एच.डी. कुमारस्वामी ने आज राज्य सभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी।

*****

एमजी केसी/एनकेएस


(रिलीज़ आईडी: 2084302) आगंतुक पटल : 168
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu