कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

संसद प्रश्न: केन्द्र सरकार के विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में कर्मचारियों की कमी

प्रविष्टि तिथि: 12 DEC 2024 6:06PM by PIB Delhi

केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि विभिन्न मंत्रालयों/विभागों में रिक्त पदों का उत्पन्न होना और उनका भरा जाना एक निरंतर प्रक्रिया है। केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों को रिक्त पदों को समयबद्ध रूप से समय-समय पर भरने के निर्देश दिए गए हैं। रिक्तियों और भर्तियों का विवरण केंद्र सरकार के संबंधित मंत्रालय/विभाग/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम द्वारा रखे जाते हैं।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने लिखित उत्तर में कहा कि प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर, 2022 को  रोजगार मेला आरंभ किया था, जिसके माध्यम से मिशन मोड में रिक्त पद भरे जा रहें है। विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 40-45 शहरों में केंद्रीय स्तर पर 13 रोजगार मेले आयोजित किए गए हैं। इनमें विभिन्न मंत्रालयों/विभागों, उनसे संबद्ध संगठनों और केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) ने कई लाख नियुक्ति पत्र वितरित किए हैं।

****

 

एमजी/केसी/एकेवी/एसवी 


(रिलीज़ आईडी: 2084156) आगंतुक पटल : 56
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu