कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी)
सरकार ने धान के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय कर दिया है
प्रविष्टि तिथि:
06 DEC 2024 6:08PM by PIB Delhi
सरकार ने खरीफ विपणन सत्र (केएमएस) 2024-25 के लिए धान (सामान्य) और धान (ग्रेड-ए) के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) क्रमशः 2300 रुपए प्रति क्विंटल और 2320 रुपए प्रति क्विंटल तय किया है। केएमएस 2024-25 के दौरान, धान खरीद (01.12.2024 तक) के लिए किसानों को 65,695 करोड़ रुपए की एमएसपी राशि का भुगतान किया गया है।
कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री श्री राम नाथ ठाकुर ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
***
एमजी/केसी/पीपी/आर
(रिलीज़ आईडी: 2082080)
आगंतुक पटल : 6169