पर्यटन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

ग्रीन और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देना

प्रविष्टि तिथि: 02 DEC 2024 5:32PM by PIB Delhi

पर्यटन मंत्रालय विभिन्न पहलों के माध्यम से भारत का समग्र रूप से संवर्धन करता है। वर्तमान में चल रही गतिविधियों के हिस्से के रूप में; इकोटूरिज्म और सतत पर्यटन को बढ़ावा देना भी शामिल है। देश में इकोटूरिज्म और सतत पर्यटन के विकास को गति प्रदान करने के लिए, पर्यटन मंत्रालय ने इकोटूरिज्म और सतत पर्यटन के लिए राष्ट्रीय रणनीति तैयार की तथा देश में सतत पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों एवं पर्यटन व्यवसायों को टिकाऊ पर्यटन कार्यप्रणालियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ट्रैवल फॉर लाइफ कार्यक्रम शुरू किया।

पर्यटन मुख्य रूप से राज्य सरकार से संबंधित विषय है। हालांकि, पर्यटन मंत्रालय अपनी योजनाओं के तहत देश में पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए राज्य सरकारों/केन्द्र शासित प्रदेशों/केंद्रीय एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करता है। मंत्रालय ने अपनी स्वदेश दर्शन योजना के तहत इको सर्किट को थीमैटिक सर्किटों में से एक के रूप में चिन्हित किया है।

पर्यटन मंत्रालय ने देश में सतत व जिम्मेदारीपूर्ण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों और स्थानीय सरकारों के साथ साझेदारी में पर्यटन स्थलों के एकीकृत विकास के लिए एक मजबूत ढांचा तैयार करने के मिशन के साथ अपनी स्वदेश दर्शन योजना को स्वदेश दर्शन 2.0 के तौर पर नया रूप दिया है।

स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत एक उप-योजना "चुनौती आधारित गंतव्य विकास" का उद्देश्य पर्यटन मूल्य श्रृंखला में पर्यटकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गंतव्य का समग्र विकास करना है, ताकि हमारे पर्यटन स्थलों को टिकाऊ और जिम्मेदारीपूर्ण गंतव्यों के रूप में परिवर्तित किया जा सके।

स्वदेश दर्शन योजना के तहत मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में स्वीकृत परियोजनाओं की सूची अनुलग्नक में दी गई है।

यह जानकारी आज केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

अनुलग्नक देखें

***

एमजी/केसी/एसके


(रिलीज़ आईडी: 2079969) आगंतुक पटल : 129
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Punjabi