संस्‍कृति मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

जनजातीय समुदायों की स्वदेशी संस्कृति का संरक्षण

Posted On: 28 NOV 2024 4:33PM by PIB Delhi

भारत सरकार ने देश भर में लोक कला और संस्कृति के विभिन्न रूपों की रक्षा, संवर्धन और संरक्षण के लिए पटियाला, नागपुर, उदयपुर, प्रयागराज, कोलकाता, दीमापुर और तंजावुर में मुख्यालयों के साथ सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (जैडसीसी) स्थापित किए हैं। इन सात जैडसीसी को अपने सदस्य राज्यों  में नियमित रूप से विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए वार्षिक अनुदान सहायता जारी की जाती है।

संस्कृति मंत्रालय के क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों (जैडसीसी) के माध्यम से जनजातीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए, हॉर्नबिल महोत्सव, ऑक्टेव, जनजातीय नृत्य महोत्सव, आदि बिंब, आदि सप्त पल्लव, आदि लोक रंग, आदिवासी महोत्सव आदि जैसे विभिन्न त्योहारों का आयोजन किया जाता है ताकि लोक नृत्यों, गीतों, व्यंजनों, प्रदर्शनियों के अनूठे रूपों और चित्रकला, कला और शिल्प आदि में पारंपरिक कौशल का प्रदर्शन किया जा सके। कलाकारों को आदिवासी क्षेत्रों से उनके द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों/गतिविधियों में अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जैडसीसी द्वारा आमंत्रित किया जाता है। इसके लिए उन्हें मानदेय, डीए/टीए, बोर्डिंग और लॉजिंग आदि का भुगतान किया जाता है। पिछले तीन वर्षों के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों और कार्यक्रमों के आयोजन के लिए सात जैडसीसी को जारी वार्षिक अनुदान सहायता निम्नानुसार है:

(लाख रुपए में)

क्रम संख्‍या

वर्ष

जारी राशि

1.

2021-22

6798.08

2.

2022-23

6572.06

3.

2023-24

11967.57 (31 मार्च 2024 तक)

 

जनजातीय कार्य मंत्रालय जनजातीय शोध संस्थानों और जनजातीय शोध, सूचना, शिक्षा, संचार और कार्यक्रमों को सहायता की योजनाओं को क्रियान्वित कर रहा है जिनके अंतर्गत जनजातीय समुदायों की जनजातीय संस्कृति, अभिलेखों, कलाकृतियों, रीति-रिवाजों और परंपराओं के संरक्षण और संवर्धन के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

जनजातीय शोध, सूचना, शिक्षा, संचार और कार्यक्रम (ट्राईस) योजना के अंतर्गत, प्रतिष्ठित शोध संस्थानों/संगठनों/विश्वविद्यालयों ने विभिन्न शोध अध्ययन/पुस्तकों का प्रकाशन/ऑडियो विजुअल वृत्तचित्रों सहित दस्तावेजीकरण आदि किए हैं।

केरल दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एसजैडसीसी), तंजावुर (संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त संगठन) का एक सदस्य राज्य है जो नियमित रूप से केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता है। पिछले तीन (03) वर्षों के दौरान, अपने सदस्य राज्यों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एसजैडसीसी, तंजावुर को जारी की गई धनराशि निम्नानुसार है:

(लाख रुपए में)

क्रम संख्‍या

वर्ष

जारी राशि

1.

2021-22

1640.48

2.

2022-23

994.87

3.

2023-24

2135.39

 

पिछले तीन (03) वर्षों के दौरान केरल राज्य में एसजैडसीसी, तंजावुर द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की सूची निम्नानुसार है:

क्रम संख्‍या

कार्यक्रम का नाम

तिथि

कला और श्रेणी

1.

जनजातीय उत्‍सव

18.02.2021 से 20.02.2021

पुआता (कट्टुनैन)

 

नट्टू गड्डिका

गत्तियत्तम

कांबला नट्टी

वात्‍ताकली (पैनिया)

मंगलम कली (मालावैत्तु)

मंगलम कली (माविला)

चिम्‍मान कली

कंपेरिंग

2.

अमृतोत्‍सव कार्यक्रम

25.09.2021

मंगलम कली

 

अलामिक्‍कली

इरुथुक्‍कली

3.

आदिवासी सहित थलक्‍करु चंदु (गुमनाम नायक)

04.06.2023

स्‍टेज नाटक

4.

पुलिकली कार्यक्रम

31.08.2023 से 01.09.2023

पुलिकली

 

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने आज राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

***

एमजी/केसी/पीपी/आर


(Release ID: 2079363) Visitor Counter : 149
Read this release in: English , Tamil