कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने आज संविधान दिवस के उपलक्ष्य में एक वेबिनार का आयोजन किया


वेबिनार में डीएआरपीजी, डीओपीपीडब्ल्यू और एनसीजीजी के सभी अधिकारियों सहित केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों के 1000 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया

प्रविष्टि तिथि: 26 NOV 2024 8:30PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने आज 26 नवंबर, 1949 को भारत के संविधान को अंगीकार करने के उपलक्ष्य में संविधान दिवस मनाने और इसके मूल्यों तथा मार्गदर्शक सिद्धांतों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार में डीएआरपीजी, डीओपीपीडब्ल्यू और एनसीजीजी के सभी अधिकारियों सहित केंद्रीय मंत्रालयों और राज्य सरकारों के 1000 से अधिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के वाचन से हुई। उसके बाद भारत के संविधान पर विचार विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया।

A group of people standing in a roomDescription automatically generated

डीएआरपीजी के सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने संविधान दिवस वेबिनार की शुरूआत अपने संबोधन से की। इसके बाद सत्र की शुरूआत हुई जिसमें पूर्व स्वास्थ्य सचिव  श्री अपूर्व चंद्रा और राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव डॉ. सी.के. मैथ्यू जैसे प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपनी बात रखी। श्री अपूर्व चंद्रा ने सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाऔर डॉ. सी.के. मैथ्यू ने संविधान पर सिविल सेवक के विचारविषय पर अपनी बात रखी। डीएआरपीजी की संयुक्त सचिव श्रीमती सरिता ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। सत्र में प्रतिष्ठित वक्ताओं ने प्रत्येक नागरिक के लिए न्याय, समानता और सम्मान के संवैधानिक दृष्टिकोण को बनाए रखने के लिए चल रहे सरकारी प्रयासों पर बात की।

A group of people standing in a roomDescription automatically generated

वेबिनार के समापन पर, प्रतिभागियों ने संविधान में निहित सिद्धांतों को बनाए रखने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि की। इस वेबिनार में देश भर के सरकारी अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

* * *

एमजी/केसी/एके/एसके  


(रिलीज़ आईडी: 2079006) आगंतुक पटल : 57
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English