सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिकीकरण संस्थान (एमजीआईआरआई) की महापरिषद की 11वीं बैठक
प्रविष्टि तिथि:
25 NOV 2024 8:55PM by PIB Delhi
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री और महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान (एमजीआईआरआई) की महापरिषद (जीसी) के अध्यक्ष श्री जीतन राम मांझी ने 25.11.2024 को उद्योग भवन, नई दिल्ली में महापरिषद (जीसी) की 11वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री और महापरिषद की वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुश्री शोभा करंदलाजे, खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष और महापरिषद के उपाध्यक्ष श्री मनोज कुमार, एमएसएमई के सचिव, संयुक्त सचिव (एआरआई), खादी विकास और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान (एमजीआईआरआई) के निदेशक और महापरिषद के अन्य सदस्य तथा एमएसएमई मंत्रालय और एमजीआईआरआई के अधिकारी उपस्थित थे।

इस बैठक में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगीकरण संस्थान (एमजीआईआरआई) से संबंधित विभिन्न एजेंडा मदों पर विस्तार से चर्चा की गई और वित्त वर्ष 2024-25 तथा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक बजट और वार्षिक वित्तीय विवरण 2023-24 को मंजूरी दी गई।
CSNY.jpeg)
इस बैठक में संस्थान की उपलब्धियों जैसे कि विकसित किए गए अभिनव उत्पाद/प्रक्रियाएं यहा से निकलकर विभिन्न क्षेत्रों में सफल उद्यमियों, प्रदान किए गए पेटेंट तथा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, ग्रामीण औद्योगिकीकरण के लिए उत्कृष्टता केंद्र के रूप में एमजीआईआरआई को पुनः स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। माननीय मंत्री (एमएसएमई) श्री जीतन राम मांझी ने ग्रामीण उद्योगों के संवर्धन और विकास तथा ग्रामीण उद्यमियों के विकास के लिए संस्थान के काम को बढ़ाने के निर्देश दिए।
****
एमजी/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2077374)
आगंतुक पटल : 197