उप राष्ट्रपति सचिवालय
azadi ka amrit mahotsav

उपराष्ट्रपति ने गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

प्रविष्टि तिथि: 14 NOV 2024 6:05PM by PIB Delhi

गुरु नानक देव जी की 555वीं जयंती पर मैं सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।

गुरु नानक का जीवन प्रबोधन का परिचायक है जो हमें आध्यात्मिक संपन्नता, समानता, करुणा और मानवता की सेवा में समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है।

इस शुभ अवसर पर, आइए हम गुरु नानक देव जी के शाश्वत ज्ञान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ कर सत्य, सद्भाव और सभी प्राणियों की एकता के सिद्धांतों के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करें।

उनकी शिक्षाएँ हमें एक समावेशी और समृद्ध भारत के निर्माण में अथक प्रयास करने के लिए सदैव प्रेरित करती रहेंगी।

****

एमजी/केसी/डीवी/डीए


(रिलीज़ आईडी: 2073431) आगंतुक पटल : 131
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Marathi , Tamil