अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग में सर्व धर्म संवाद कार्यक्रम के तहत अंतरधार्मिक संवाद का आयोजन किया गया

प्रविष्टि तिथि: 05 NOV 2024 11:30AM by PIB Delhi

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) कार्यालय में बहाई समुदाय के जनसंपर्क विभाग के सहयोग से 5 नवंबर, 2024 को सर्व धर्म संवाद कार्यक्रम के तहत अंतरधार्मिक संवाद का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह लालपुरा ने की। इस अवसर पर एनसीएम के सदस्य और अधिकारी तथा विभिन्न धार्मिक वक्ताओं का एक पैनल भी मौजूद था।

वक्ताओं ने सभी धर्मों में सहिष्णुता, प्रेम और मानवता के मूल्यों की समानता पर प्रकाश डाला। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार के प्रयासों की सर्वसम्मति से सराहना की गई तथा सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देने, राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए मिलकर सहयोग करने का भी निर्णय लिया गया।

श्री इकबाल सिंह लालपुरा ने अपने समापन भाषण में भारत की विकासात्मक चुनौतियों से निपटने में इस तरह के संवादों के महत्व पर जोर दिया और सामाजिक सद्भाव व शांति को मजबूत करने के लिए अधिक अंतर-धार्मिक संवादों का आह्वान किया। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से संवाद के जरिए सहिष्णुता, करुणा और सद्भाव का संदेश जनता तक पहुंचाने का आग्रह किया। बैठक में ‘बहा-ए-विश्वास’ और बाब तथा बहा-उ-ल्लाह के संस्थापक पैगंबर की जयंती की पूर्व संध्या पर बहाई समुदाय को बधाई भी दी गई।

***

एमजी/केसी/जेके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2071097) आगंतुक पटल : 95
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu