पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने तिनसुकिया में काली पूजा मंडपों का दौरा किया, मानवता की शांति और भलाई के लिए प्रार्थना की

प्रविष्टि तिथि: 01 NOV 2024 8:56PM by PIB Delhi

केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद श्री सर्बानंद सोनोवाल ने समुदाय के समग्र कल्याण के लिए डेली बाजार और न्यू मार्केट के पास स्थित देवी मां काली की पूजा की और काली पूजा के मंडपों का दौरा किया।

इस अवसर पर श्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "सनातन संस्कृति में देवी माँ काली की महानता और आध्यात्मिक सार ने पीढ़ियों से भक्तों को प्रेरित किया है। देवी माँ का आशीर्वाद हमारे समाज से सारी नकारात्मकता और अंधकार को दूर कर सभी के जीवन में प्रकाश लाए। काली पूजा के इस पावन अवसर पर मैं यही प्रार्थना करता हूँ और माँ काली के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास करता हूँ।"

इस अवसर पर श्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ असम सरकार के मंत्री श्री संजय किशन, राज्यसभा सांसद श्री रामेश्वर तेली, असम पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रितुपर्णा बरुआ, असम राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष श्री पुलक गोहेन, असम पेट्रो-केमिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष श्री बिकुल डेका, तिनसुकिया विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री काजल गोहेन तथा तिनसुकिया जिला के भाजपा अध्यक्ष श्री कुशकांत बोरा भी उपस्थित थे।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2070274) आगंतुक पटल : 118
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu