नागरिक उड्डयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

केंद्रीय मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने राजीव गांधी भवन, नई दिल्ली में आपातकालीन स्थितियों में चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा निरीक्षण कक्ष का ऑनलाइन उद्घाटन किया

प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2024 6:28PM by PIB Delhi

नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने राजीव गांधी भवन, नई दिल्ली में कार्यरत कर्मचारियों को आपातकालीन स्थितियों में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ऑनलाइन मोड के माध्यम से चिकित्सा निरीक्षण कक्ष का अनावरण किया। राजीव गांधी भवन में कार्यरत विभिन्न संगठनों जैसे नागरिक उड्डयन मंत्रालय, आईएएफ, सीआईएसएफ और अन्य निजी एजेंसियों के कर्मियों को निःशुल्क चिकित्सा जांच सहायता प्रदान की जाएगी।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001NAS5.jpg

विशेष अभियान 4.0 के तहत, जो जगह बेकार पड़ी थी, उसमें से अनुपयोगी और बेकार सामान हटाकर मेडिकल निरीक्षण कक्ष बनाया गया है। इस मेडिकल कक्ष में डॉक्टर का कक्ष, जांच कक्ष, विजिटर एरिया और नर्सिंग स्टेशन भी तैयार किया गया है। यहां एक डॉक्टर और एक नर्स सभी कार्य दिवसों में सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002ITFX.jpg

श्री राम मोहन नायडू ने सभी के सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की तथा अधिकारियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के महत्व पर जोर दिया।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/जीके


(रिलीज़ आईडी: 2069690) आगंतुक पटल : 131
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu