नागरिक उड्डयन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता और सुगम्यता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई

प्रविष्टि तिथि: 30 OCT 2024 3:54PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय एकता दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई और राष्ट्र को एकजुट करने में उनके दूरदर्शी प्रयासों का सम्मान किया। इस अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव श्री वुमलुनमंग वुलनाम ने वरिष्ठ अधिकारियों और मंत्रालय के कर्मचारियों के साथ राजीव गांधी भवन में एकता और अखंडता के मूल्यों को बनाए रखने की शपथ ली।

 शपथ समारोह के बाद, 'रन फॉर यूनिटी' का आयोजन किया गया, जिसमें मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता और सामूहिक प्रगति के प्रति मंत्रालय के समर्पण को दर्शाता है।

राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देते हुए देशभर में प्रत्येक नागरिक तक, चाहे वह किसी भी क्षेत्र, संस्कृति या भाषा का हो, किफायती और कुशल हवाई यात्रा तक समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय दृढ़ रूप से प्रतिबद्ध है।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/वीके/एचबी


(रिलीज़ आईडी: 2069578) आगंतुक पटल : 201
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil