भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (एफएचएल) द्वारा एगिलस डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (एगिलस) की अतिरिक्त शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

प्रविष्टि तिथि: 29 OCT 2024 9:16PM by PIB Delhi

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड (एफएचएल) द्वारा एगिलस डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड (एगिलस) की अतिरिक्त शेयर पूंजी के अधिग्रहण को स्वीकृति दी है। इस प्रस्तावित संयोजन में एफएचएल द्वारा एगिलस की अतिरिक्त 31.52 प्रतिशत शेयर पूंजी का अधिग्रहण शामिल है। इसके साथ ही एगिलस में एफएचएल की शेयरधारिता 57.68 प्रतिशत से बढ़कर 89.2 प्रतिशत हो जाएगी।

एफएचएल मुख्य रूप से मेडिकेयर, हेल्थकेयर, डायग्नोस्टिक्स जैसी एकीकृत स्वास्थ्य सेवा प्रदान करती है। इसके कार्यों में मल्टी-स्पेशलिटी अस्पतालों के नेटवर्क का प्रबंधन व संचालन, निवारक स्वास्थ्य सेवा तथा डायग्नोस्टिक्स सेवाएं प्रदान करना शामिल हैं। एफएचएल की डायग्नोस्टिक्स सेवा व्यवसाय मुख्य रूप से एगिलस के माध्यम से संचालित की जाती है।

अन्य कार्यों के साथ-साथ एगिलस परीक्षण और निदान सेवाएँ प्रदान करने के लिए ​​संदर्भ प्रयोगशालाओं और अन्य प्रयोगशालाओं की स्थापना, प्रबंधन, रखरखाव में लगा हुआ है। यह नियमित और विशेष निदान परीक्षणों के साथ-साथ विस्तृत स्वास्थ्य पैकेज की एक श्रृंखला प्रदान करता है। इसमें कॉर्पोरेट स्वास्थ्य सेवाओं और निवारक देखभाल स्वास्थ्य पैकेज भी शामिल है और होम कलेक्शन सेवाओं सहित कई पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी परीक्षण की सुविधा भी उपलब्ध है।

आयोग का विस्तृत आदेश बाद में जारी किया जाएगा।


----

एमजी/आरपीएम/केसी/बीयू/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2069464) आगंतुक पटल : 113
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu