पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने गांधी जयंती पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की
“महात्मा गांधी के दर्शन और आदर्श हमेशा से भारत के लोगों को प्रेरित करते रहे हैं”: श्री सर्बानंद सोनोवाल
प्रविष्टि तिथि:
02 OCT 2024 6:30PM by PIB Delhi
'गांधी जयंती' के अवसर पर आज केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के नामरूप में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।



इस अवसर पर श्री सोनोवाल ने कहा कि "महात्मा गांधी के कार्य और आदर्शों ने हमें हमेशा एक मजबूत और शक्तिशाली समाज के निर्माण लिए प्रेरित किया है। बापू ने न केवल प्रत्येक भारतीय को बल्कि पूरी मानवता को एक समावेशी और शांतिपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरित किया है। मैं भारत की महान आत्मा महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
***
एमजी/आरपीएम/केसी/जेके/एनजे
(रिलीज़ आईडी: 2066654)
आगंतुक पटल : 53