ग्रामीण विकास मंत्रालय
ग्रामीण विकास मंत्रालय और क्रेया विश्वविद्यालय के एलईएडी ने एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
प्रविष्टि तिथि:
16 OCT 2024 8:22PM by PIB Delhi
क्रेया विश्वविद्यालय के एलईएडी और केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने आज नई दिल्ली में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जिसका उद्देश्य दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के लाभ के लिए ज्ञान के मौजूदा भंडार का उपयोग करना तथा ज्ञान उत्पादों की नई सूची में योगदान देना और उसका सह-निर्माण करना है।
इस सहभागिता के दौरान, डीएवाई-एनआरएलएम और एलईएडी ज्ञान पूल बनाने और साक्ष्य-आधारित नीति निर्माण के लिए डेटा-संचालित अंतर्दृष्टि पैदा करने के लिए मौजूदा और नए डेटासेट का उपयोग करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे। ये ज्ञान उत्पाद कार्यक्रम के परिणामों को समझने और उनके कार्यान्वयन के तरीकों में सुधार करने हेतु प्राथमिक और माध्यमिक अनुसंधान करके ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाने के लिए नवीन समाधान खोजने में भी सक्षम होंगे।
ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत डीएवाई-एनआरएलएम और एलईएडी टीम संयुक्त रूप से अनुसंधान डिजाइन और योजना पर काम करेगी, जिसमें बड़े कार्यक्रमों के लाभ के लिए मौजूदा नॉलेज गैप्स या अनुसंधान के नए क्षेत्रों की तलाश करना, बढ़ी हुई क्षमताओं के लिए हितधारकों की पहचान और उन्हें सम्मिलित करना, एक ‘अनुसंधान और ज्ञान गठबंधन’ को औपचारिक रूप देना तथा विभिन्न हितधारक दर्शकों और नीति निर्माताओं तक पहुंच बनाने हेतु एनआरएलएम के संचार चैनलों का लाभ उठाते हुए एक ज्ञान प्रसार की रणनीति विकसित करना शामिल है।
*****
एमजी/आरपीएम/केसी/आईएम/एनके
(रिलीज़ आईडी: 2066373)
आगंतुक पटल : 101