अल्‍पसंख्‍यक कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने सिख हस्तियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ बैठक का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 09 OCT 2024 8:07PM by PIB Delhi

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री इकबाल सिंह लालपुरा की अध्यक्षता में 9 अक्टूबर, 2024 को सिख उपलब्धि प्राप्त व्यक्तियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ एक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में प्रतिभागियों ने सिख समुदाय के मुद्दों से संबंधित अपने विचार साझा किए। श्री इकबाल सिंह लालपुरा ने सिख समुदाय की चिंताओं को दूर करने, एकता को बढ़ावा देने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए सकारात्मक धारणा को प्रोत्साहन देने की दिशा में कार्य करने के लिए आयोग के समर्थन को व्यक्त करते हुए  आश्वासन दिया कि आयोग आवश्यकता पड़ने पर उचित स्तर पर उनके मुद्दों को उठाने का प्रयास करेगा।

***

एमजी/आरपीएम/केसी/एजे/वाईबी


(रिलीज़ आईडी: 2063846) आगंतुक पटल : 132
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu