वित्‍त मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

वित्तीय सेवा विभाग (डीएफसी) ने स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान संपन्न किया; देशभर में दो लाख से अधिक पौधे लगाए


इस अभियान के दौरान 25,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें स्वच्छता संकल्प, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, पौधारोपण अभियान- एक पेड़ मां के नाम के साथ-साथ बड़े पैमाने पर स्वच्छता अभियान शामिल है

Posted On: 03 OCT 2024 8:52PM by PIB Delhi

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफसी) ने अपने संगठनों (पीएसबी, पीएसएफआई, पीएसआईसी इत्यादि) के साथ 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए गए स्वच्छता ही सेवा, 2024 अभियान में भाग लिया। इस अभियान का थीम 'स्वभाव स्वच्छता- संस्कार स्वच्छता' था।

इस अभियान के दौरान 25,000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। वित्तीय सेवा विभाग के सभी संगठनों ने स्वच्छता संकल्प, सफाई मित्र सुरक्षा शिविर, पौधारोपण अभियान- एक पेड़ मां के नाम के साथ-साथ बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाए। देश के लगभग सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कर्मचारियों, ग्राहकों और आम जनता को शामिल करते हुए पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दो लाख से अधिक पौधे लगाए गए। देश के लगभग सभी जिलों में बड़े पैमाने पर विभिन्न स्वास्थ्य शिविर, वॉकथॉन, मानव श्रृंखला, सामूहिक स्वच्छता अभियान, श्रमदान आदि गतिविधियां चलाई गईं। स्वच्छता ही सेवा - 2024 के दौरान 3780 से अधिक स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) को पहले से काफी बेहतर कर दिया गया।

 

https://x.com/BankofIndia_IN/status/1840753625037209925

https://x.com/UnitedIndiaInsu/status/1841124415805014073

https://x.com/UnitedIndiaInsu/status/1841012817601970395

https://x.com/bankofbaroda/status/1837367079206539643

https://x.com/UCOBankOfficial/status/1841026249696702761

https://x.com/IOBIndia/status/1841166393062146200

https://x.com/centralbank_in/status/1841056308268605643

https://x.com/centralbank_in/status/1840060758102593652

https://x.com/LICIndiaForever/status/1838878539510133119

https://x.com/aicofindia/status/1839628120199975264

https://x.com/NABARDOnline/status/1840972902889636102

https://x.com/sidbiofficial/status/1841096270183641526

https://x.com/IOBIndia/status/1840782405495398784

***

एमजी/आरपीएम/केसी/के/एचबी



(Release ID: 2062013) Visitor Counter : 19


Read this release in: Urdu , English