विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

विद्युत मंत्रालय ने स्वच्छता/हाउसकीपिंग स्टाफ (सफाई-मित्र) और कर्मचारियों को सम्मानित करने के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का समापन किया


विद्युत मंत्रालय ने इस अभियान के दौरान 170 सफाई मित्र सुरक्षा शिविर (एसएमएसएस) का आयोजन किया

Posted On: 03 OCT 2024 5:26PM by PIB Delhi

विद्युत मंत्रालय ने अपने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (सीपीएसयू) और विभिन्न संबद्ध संगठनों के साथ मिलकर "स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता" (प्रकृति के रूप में स्वच्छता - संस्कृति के रूप में स्वच्छता) की विषय-वस्तु के साथ वर्ष 2024 के लिए स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान की कई गतिविधियों का आयोजन किया। यह पहल व्यापक स्वच्छता, सफाई हेतु सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लाभों को बढ़ावा देने पर केंद्रित थी।

ध्यान दिये जाने वाले प्रमुख क्षेत्र

 

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 में तीन प्राथमिक स्तंभों पर जोर दिया गया है:

 

1. स्वच्छता की भागीदारी (सार्वजनिक भागीदारी, जागरूकता और सिफारिश)

 

2. सम्पूर्ण स्वच्छता (व्यापक सफाई, जिसमें स्वच्छता लक्षित इकाई भी शामिल है - सी.टी.यू.) - सी.टी.यू. के कुछ चित्र (पहले और बाद में) संलग्न हैं।

 

3. सफाई मित्र सुरक्षा शिविर (निवारक स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा कवरेज के साथ)

 

स्वच्छता लक्षित इकाइयों (सीटीयू) की पहचान, उन्हें अपनाने और रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया गया।

 

शुभारंभ से पहले की गतिविधियां

 

विद्युत मंत्रालय और उसके संगठनों ने इस अभियान की तैयारी में निम्नलिखित प्रमुख गतिविधियां शुरू की हैं:

 

1. नोडल अधिकारियों की नियुक्तियां: प्रयासों को सुचारू बनाने के लिए विद्युत मंत्रालय, सीपीएसयू और अन्य संगठनों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। समय पर संचार और कार्रवाई के लिए एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया था।

 

2. जागरूकता अभियान: श्रम शक्ति भवन (एसएसबी) और सीपीएसयू तथा अन्य संगठनों के कार्यालयों में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 को बढ़ावा देने वाले बैनर और होर्डिंग लगाए गए हैं। आगामी गतिविधियों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी लाभ उठाया जा रहा है।

 

स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के शुरू होने के बाद से हुई प्रगति

 

दिनांक 17 सितंबर, 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के आधिकारिक शुभारंभ के बाद से निम्नलिखित कार्य किए गए हैं:

 

1. शपथ ग्रहण: मंत्रालय और उसके अधीनस्थ संगठनों ने अभियान के शुभारंभ के दिन सामूहिक रूप से अपने कार्यालयों के अंदर और बाहर स्वच्छता को प्राथमिकता देने की शपथ ली।

 

2. वृक्षारोपण अभियान: 17 सितंबर, 2024 को बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण पहल शुरू हुई, जिसके अंतर्गत अब तक 5,011 पेड़ लगाए गए हैं।

 

3. सामुदायिक सहभागिता पहल: 3 अक्टूबर, 2024 तक निम्नलिखित समुदाय-संचालित गतिविधियां की गई हैं:

 

(ए). 1217 स्वच्छता के लिए जन भागीदारी (एसएमजेबी) पहल शुरू की गई है।

 

(बी). 408 स्वच्छता लक्षित एकाई (एसएलई) इकाइयां बनाई गई हैं।

 

(सी). 170 सफाई मित्र सुरक्षा शिविर (एसएमएसएस) आयोजित किए गए हैं।

 

(डी). 257 सी.टी.यू. की पहचान की गई है और उन्हें अंगीकृत किया गया है तथा आने वाले वर्षों में उनका रखरखाव किया जाएगा।

 

4. स्वच्छता किट का वितरण: कार्यालय परिसर की सुरक्षित प्रभावी सफाई सुनिश्चित करने के लिए मंत्रालय में लगे हाउसकीपिंग कर्मचारियों को 17 और 23 सितंबर, 2024 को स्वच्छता किट (दस्ताने, मास्क, झाड़ू, वाइपर आदि) वितरित किए गए।

 

5. सेनेटरी पैड वेंडिंग/डिस्पेंसिंग मशीन और इंसिनरेटर्स: विद्युत मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में श्रम शक्ति भवन में 26 सितंबर, 2024 को स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण को बढ़ावा देने के लिए पांच महिला शौचालयों में 100 पैड की क्षमता वाली सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीनें तथा इंसिनरेटर्स स्थापित किए गए हैं।

 

6. निवारक स्वास्थ्य जांच: स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के हिस्से के रूप में 26 सितंबर, 2024 को 25 सफाई-मित्रों (हाउसकीपिंग स्टाफ) और कीटनाशक छिड़काव में शामिल कर्मचारियों के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

 

7. इम्युनिटी बूस्टर किट का वितरण: 26 सितंबर, 2024 को विद्युत मंत्रालय में सामान्य पूल में लगे सफाई मित्रों और ड्राइवरों को च्यवनप्राश, डेटॉल साबुन, मास्क, सैनिटाइजर तथा प्रोटीन सप्लीमेंट आदि से युक्त इम्युनिटी बूस्टर किट प्रदान किए गए।

 

8. पहली अक्टूबर, 2024 को विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए नई दिल्ली के बाराखंबा रोड स्थित पीएफसी कार्यालय परिसर के निकटवर्ती क्षेत्र में एक मेगा श्रमदान गतिविधि का आयोजन किया गया। इस श्रमदान गतिविधि में लगभग 800 अधिकारियों/कर्मचारियों ने भाग लिया।

 

स्वच्छता ही सेवा 2 अक्टूबर, 2024 को समाप्त हुई

 

2 अक्टूबर, 2024 (स्वच्छ भारत दिवस) को स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 का समापन श्रमदान गतिविधि के साथ श्रम शक्ति भवन में किया गया। इसके बाद सभी स्वच्छता/हाउसकीपिंग स्टाफ (सफाई-मित्र) और कीटनाशक छिड़काव में शामिल कर्मचारियों को इस कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने में उनके निरंतर प्रयासों के लिए ऊनी रजाई वितरित करके सम्मानित किया गया।

******

एमजी/आरपीएम/केसी/एनके /डीके



(Release ID: 2061642) Visitor Counter : 29


Read this release in: English , Urdu , Tamil