उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री ने वृक्षारोपण “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में भाग लिया

Posted On: 01 OCT 2024 7:12PM by PIB Delhi

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री श्रीमती निमुबेन जयंतीभाई बांभानिया ने आज यहां भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के मायापुरी डिपो का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 5 जून, 2024 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया। यह पहल धरती के संरक्षण को बढ़ावा देते हुए माताओं का सम्मान करती है।

केंद्रीय मंत्री ने हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण स्थिरता को प्रोत्साहन देने के लिए पीपल का पौधा लगाया और गोदामों (वेयरहाउस) में पर्यावरण के अनुकूल माहौल बनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा के प्रति समर्पण और इस राष्ट्रव्यापी वृक्षारोपण पहल में उनकी सक्रिय भागीदारी के लिए एफसीआई कर्मचारियों की सराहना की।

श्रीमती बांभानिया ने सभी को इस अभियान में शामिल होने और सोशल मीडिया पर अपने पेड़ लगाने के अनुभवों को साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, उन्होंने इसे एक व्यापक आंदोलन में बदलने में मदद करने का आग्रह किया। उन्होंने इन पहलों में उनके शानदार नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपनी बात समाप्त की।

****

एमजी/आरपीएम/केसी/एमपी/डीके



(Release ID: 2060934) Visitor Counter : 92


Read this release in: English , Urdu