उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारत सरकार के उपभोक्ता कार्य विभाग ने स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 30 SEP 2024 6:13PM by PIB Delhi

भारत सरकार के उपभोक्ता कार्य विभाग ने अपने विभिन्न अधीनस्थ कार्यालयों के माध्यम से आज “स्वभाव स्वच्छता - संस्कार स्वच्छता” की थीम पर आधारित ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ का आयोजन किया।

पेड़ों की छंटाई: बीआईएस, एनआरएल, मोहाली ने पेड़ों की छंटाई गतिविधि का आयोजन किया, जिसमें पेड़ों की संरचना में सुधार करने, उनमें नई वृद्धि को बढ़ावा देने और उन्हें स्वस्थ बनाए रखने के उद्देश्य से उनकी शाखाओं को चुनिंदा तरीके से हटाया गया।

बीआईएस, मोहाली परिसर में एक पेड़ की छंटाई

कार्यालय परिसर के पेड़ के नीचे से खरपतवार और अवांछित पौधों की सफाई

पौधारोपण: आईआईएलएम, रांची ने आज एक पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यालय के सभी कर्मचारियों ने कार्यालय के चारों ओर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। आरआरएसएल, फ़रीदाबाद और आरआरएसएल, वाराणसी में भी पौधे लगाए गए।

आईआईएलएम, रांची में फूलों एवं वनस्पतियों का रोपण

आरआरएसएल, फ़रीदाबाद में गमलों में नए पौधे लगाए गए

आरआरएसएल, वाराणसी में विभिन्न प्रकार के पेड़ लगाए गए

निबंध लेखन प्रतियोगिता: आरआरएसएल, नागपुर और डीजीएफटी, नागपुर द्वारा स्कूल में स्कूली बच्चों के बीच “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर आयोजित की गई।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया

स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल: एनटीएच (एनआर), गाजियाबाद की एक टीम ने स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से रईसपुर गांव में एक समेकित विद्यालय (कन्या) का दौरा किया। यात्रा के दौरान, विद्यार्थियों को स्वस्थ वातावरण बनाए रखने और स्वच्छता से जुड़ी अच्छी आदतों को अपनाने से संबंधित चर्चा में शामिल किया गया। समर्थन के एक और संकेत के रूप में, एनटीएच ने दो सीलिंग पंखे दान किए, जिससे बच्चों के आराम और कल्याण में वृद्धि हुई। इन मूल्यों को अपनाने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों के उत्साह को देखना वास्तव में प्रेरणादायक था।

एनटीएच (एनआर), गाजियाबाद की टीम के सदस्य बच्चों और वयस्कों को स्वच्छता एवं सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में बताते हुए

एनटीएच (एनआर), गाजियाबाद की टीम के सदस्य सुरक्षा किट प्रदान करते हुए

स्वच्छता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता: एनटीएच (एनडब्ल्यूआर) जयपुर में ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें कार्यालय के 30 कर्मचारियों ने भाग लिया।

एनटीएच (एनडब्ल्यूआर) जयपुर के प्रतिभागी आज प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए

****

एमजी / आरपीएस / केसी / आर/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2060402) आगंतुक पटल : 146
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Tamil