महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के तहत 9.5 करोड़ से अधिक पोषण जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं
प्रविष्टि तिथि:
26 SEP 2024 6:24PM by PIB Delhi
पूरे देश में जोर-शोर से चलाए जा रहे राष्ट्रीय पोषण माह 2024 ने आज एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस अभियान के तहत चलाई गई गतिविधियों की कुल संख्या 9.68 करोड़ दर्ज की गई है।
इस तरह के कार्य जागरूकता बढ़ाने वाले हैं जो प्रतिभागियों को आहार और जीवनशैली के माध्यम से पोषण संबंधी अच्छी आदतों का अभ्यास करने के लाभों के बारे में बताती हैं।
पूरा देश इस अभियान में भाग ले रहा है। अब तक ये गतिविधियाँ 763 जिलों और 36 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों से दर्ज की गई हैं।

***
एमजी/आरएम/केसी/केपी
(रिलीज़ आईडी: 2059216)
आगंतुक पटल : 126