उपभोक्ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग 2 अक्टूबर 2024 से 31 अक्टूबर 2024 तक एक विशेष अभियान 4.0 के लिए पूरी तरह तैयार
प्रविष्टि तिथि:
13 SEP 2024 6:19PM by PIB Delhi
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, भारत सरकार द्वारा वर्ष 2021 में विशेष अभियान 1.0, वर्ष 2022 में विशेष अभियान 2.0 तथा वर्ष 2023 में विशेष अभियान 3.0 को सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।
विशेष अभियान 3.0 स्वच्छता में सुधार और लंबित मामलों को खत्म करने पर केंद्रित रहा। अभियान अवधि के दौरान खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग ने स्वच्छता, स्थान के प्रबंधन, रिकॉर्ड प्रबंधन और विभिन्न मामलों के निपटान पर विशेष ध्यान दिया।
विशेष अभियान 3.0 के दौरान 7,57,000 फाइलें हटाई गईं, कुल 2,86,441 वर्ग फीट जगह खाली की गई तथा 1.07 करोड़ रुपये का कुल राजस्व अर्जित किया गया।
नवंबर 2023 से अगस्त 2024 तक पुरानी फाइलों को छांटकर, स्क्रैप सामग्री की नीलामी करके और अप्रयुक्त खाली स्थानों को साफ करके 21978 वर्ग फीट क्षेत्र को साफ किया गया। स्क्रैप सामग्री के निपटान से 13,52, 606 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया।
विभाग ने अब 2 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2024 तक विशेष अभियान 4.0 के लिए विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई है, जिसमें इस अभियान के विभिन्न मापदंडों को ध्यान में रखा गया है जैसे विभिन्न प्रकार के संदर्भों के लंबित मामलों का निपटारा, बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन, स्थान प्रबंधन और कार्यालय परिसर की समग्र स्वच्छता और सौंदर्यीकरण करना।
**********
एमजी/एआर/डीवी
(रिलीज़ आईडी: 2058866)
आगंतुक पटल : 56