कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के "एक पेड़ माँ के नाम" पौधा रोपण अभियान में भाग लिया

Posted On: 25 SEP 2024 7:47PM by PIB Delhi

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय और सड़क परिवहन तथा राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री, श्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने आज (25.09.2024) नई दिल्ली में शाहजहाँ रोड स्थित कोटा हाउस पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 के अंतर्गत पौधा रोपण अभियान "एक पेड़ माँ के नाम" में कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भाग लिया। यह आयोजन भागीदारी श्रमदान के महत्व और सुरक्षित पर्यावरण के लिए हरित आवरण की जीवन शक्ति को विकसित करता है।  राष्ट्रव्यापी "स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024" 17 सितंबर, 2024 से 02 अक्टूबर, 2024 तक स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के विषय पर मनाया जा रहा है।  "स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024" का उद्देश्य स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करना है, जिसमें पौधा रोपण एक प्रमुख गतिविधि है।  यह पहल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ और हरित भारत को प्रोत्साहन देने के सरकार के प्रयासों का एक हिस्सा है, जिसे 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) 2014 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू करने की 10 वीं वर्षगांठ के अवसर को चिन्हित करने के लिए मनाया जा रहा है।

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की सचिव सुश्री दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने मंत्रालय के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ 24 सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में शास्त्री भवन के पास एक सार्वजनिक पार्क में चिन्हित स्वच्छता लक्ष्य इकाई (सीटीयू) में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान का नेतृत्व किया।

स्वच्छता सुनिश्चित करने और कचरा मुक्त भारत को साकार करने के लिए उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।  ये आयोजन जन कल्याण के बड़े मिशन के हिस्से के रूप में स्वच्छता और पर्यावरणीय दायित्वों के मूल्यों को बनाए रखने के लिए मंत्रालय के चल रहे प्रयासों को रेखांकित करते हैं।

***

एमजी/एआर/एमकेएस/



(Release ID: 2058826) Visitor Counter : 44


Read this release in: English , Urdu