वित्त मंत्रालय
लोक उद्यम विभाग विशेष अभियान 4.0 के लिए पूर्ण रूप से तैयार
प्रविष्टि तिथि:
18 SEP 2024 8:57PM by PIB Delhi
वित्त मंत्रालय के अंतर्गत लोक उद्यम विभाग (डीपीई) 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर, 2024 के बीच सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत करने और सरकारी कार्यालयों में लंबित मामलों को कम करने के लिए विशेष अभियान 4.0 का आयोजन करेगा।
विशेष अभियान 3.0 के अंतर्गत डीपीई ने 2 अक्टूबर, 2023 से 31 अक्टूबर, 2023 की अवधि में सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त किया। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता और लंबित मामलों को कम करने पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 2 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2024 के मध्य विशेष अभियान 4.0 की घोषणा की है।
वित्त तथा डीआईपीएएम और डीपीई सचिव श्री तुहीन कांत पांडे ने 11 सितंबर, 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान तथा विशेष अभियान 4.0 की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीपीई के अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।
नवंबर 2023 से अगस्त 2024 की अवधि के दौरान विशेष अभियान के अंतर्गत डीपीई की उपलब्धियां इस प्रकार है-
- अगस्त 2024 तक सभी जन शिकायतों का निवारण किया गया।
- कुल 871 फाइलों को डिजिटाइज किया गया।
- स्थान मुक्त कराया गया तथा लोक शिकायत विभाग के आधुनिकीकरण /नवीनीकरण के दौरान ब्लॉक 14 में स्थित भू-तल, तीसरा तल, चौथा तल, पांचवा तल से कॉमपेक्टर्स को हटाया गया। विभाग के भूतल में एक प्रांगण स्थापित किया गया है।
डीपीई 16 सितंबर, 2024 से 30 सितंबर, 2024 के दौरान विशेष अभियान 4.0 तैयारी स्तर पर निर्धारित किए गए लक्ष्यों की पहचान तथा 2 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर 2024 के मध्य कार्यान्वयन के दौरान इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।
***
एमजी/एआर/एजे/एसके
(रिलीज़ आईडी: 2056545)
आगंतुक पटल : 121
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें:
English