स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2024 तक “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन

Posted On: 18 SEP 2024 5:28PM by PIB Delhi

स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) अभियान, 2024 का आयोजन कर रहा है। यह अभियान 17 सितंबर, 2024 से 2 अक्टूबर, 2024 तक चलाया जाएगा। एसएचएस 2024 की थीम, स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता सभी नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी को आवश्‍यक बनाती है। इस अभियान के अंतर्गत विभाग और इसकी स्वायत्त संस्था आईसीएमआर देश भर में अपने 27 संस्थानों के साथ मिलकर इस पखवाड़े के दौरान प्रत्येक नागरिक, समुदाय और संगठन की व्यापक सहभागिता और भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगे। इस अभियान के तीन प्रमुख स्तंभ हैं-

  • स्वच्छता लक्ष्य इकाइयां (सी.टी.यू.) - श्रमदान गतिविधियां: विशिष्ट लक्ष्य इकाइयों और समग्र स्वच्छता के समयबद्ध परिवर्तन पर केंद्रित।
  • स्वच्छता में जन भागीदारी- जन भागीदारी, जागरूकता और वकालत: विभिन्न भागीदारी गतिविधियों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रयासों में शामिल करना।
  • सफाई मित्र सुरक्षा शिविर: सफाई कर्मचारियों के लिए निवारक स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान करना।

एसएचएस 2024 के संबंध में, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग और 27 आईसीएमआर संस्थानों के 1200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को 17 सितंबर, 2024 को सचिव, डीएचआर और डीजी, आईसीएमआर द्वारा ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाई गई। अभियान की अवधि के दौरान डीएचआर ने निम्नलिखित कार्यकलापों का प्रस्ताव किया है-

  • एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण अभियान
  • आईसीएमआर संस्थानों में स्वच्छता अभियान के संबंध में प्रशिक्षण कार्यशालाएं
  • चिन्हित सीटीयू में श्रमदान गतिविधि
  • सफाईमित्रों/स्वच्छता कार्यकर्ताओं की निवारक स्वास्थ्य जांच
  • स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए वॉकथॉन
  • स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आईसीएमआर द्वारा स्कूल और कॉलेजों में व्याख्यान

अभियान का समापन स्वच्छ भारत दिवस के आयोजन के साथ होगा, तत्‍पश्‍चात 02.10.2024 को सफाईमित्रों/स्वच्छता कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।

*****

एमजी/एआर/आरके/एसएस



(Release ID: 2056212) Visitor Counter : 247


Read this release in: Tamil , English , Urdu