संचार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

स्वच्छता बढ़ाने और लंबित मामलों एवं सामग्री को कम करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए विशेष अभियान 4.0 का शुभारंभ


यह अभियान 2 अक्टूबर, 2024 से 31 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा

दूरसंचार विभाग विशेष अभियान 4.0 को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है

Posted On: 13 SEP 2024 5:45PM by PIB Delhi

स्वच्छता अभियान पूरे भारत में दूरसंचार विभाग (डीओटी) और उसके संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/क्षेत्रीय कार्यालयों/संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों की नियमित गतिविधियों का एक हिस्सा बन चुका है।

दूरसंचार विभाग विशेष अभियान 4.0 (2 अक्टूबर, 2024- 31 अक्टूबर, 2024) को सफल बनाने के लिए फिर से कमर कस चुका है। इसके लिए सभी संगठनों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/क्षेत्रीय कार्यालयों/संबद्ध एवं अधीनस्थ कार्यालयों से इस अभियान को आदर्श रूप से सफल बनाने की अपील की गई है। सांसदों के सदंर्भ निर्देश, राज्य सरकारों के सदंर्भ निर्देश, अंतर-मंत्रालयी सदंर्भ निर्देश, संसदीय हस्तांतरण-पत्र, प्रधानमंत्री कार्यालय के सदंर्भ निर्देश आदि पर लंबित मामलों की पूर्व पहचान 16.09.2024 से शुरू होकर 30.09.2024 तक की जाएगी और उसके बाद विभाग में पूरे जोश के साथ अभियान शुरू किया जाएगा।

इस विभाग में विशेष अभियान 3.0 (2 अक्टूबर – 31 अक्टूबर, 2023) बहुत कामयाब रहा था। अभियान की इस छोटी सी अवधि के दौरान पूरे भारत में 400 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। कबाड़ का निस्तारण कर, उसकी बिक्री से 1.24 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ और लगभग 1 लाख वर्ग फीट जगह खाली हुई। इस अभियान में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरे मन से भाग लिया था।

इसके बाद भी सभी में अभियान को लेकर वही भावना बनी हुई है। नवंबर, 2023 से अगस्त, 2024 की अवधि के दौरान, सांसदों के सदंर्भ निर्देश, राज्य सरकारों के सदंर्भ निर्देश, प्रधानमंत्री कार्यालय के सदंर्भ निर्देश, लोक शिकायतों और पीजी अपीलों आदि के निपटान की प्रगति की स्थिति नीचे दी गई है:

जन शिकायतों का निपटारा: 40,856

स्वच्छता अभियान: 29

रिक्त किया गया स्थान: 2000 वर्ग फीट

सांसदों के सदंर्भ निर्देश: 131

राज्य सरकारों के सदंर्भ निर्देश: 23

प्रधानमंत्री कार्यालय के सदंर्भ निर्देश: 6

निकाले गए फाइलें: 188

विभाग महिला कर्मचारियों के कल्याण के लिए बच्चों हेतु एक क्रेच की स्थापना की प्रक्रिया में है और इसके लिए रिक्त स्थान की पहचान कर ली गई है। बेहतर रिकॉर्ड प्रबंधन के उद्देश्य से संचार भवन के विभिन्न अनुभागों में कॉम्पैक्टर लगाए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में अलमारियों की जगह पर बेहतर स्थान प्रबंधन हो रहा है। संचार भवन में एक आधुनिक व्यायामशाला और योग कक्ष भी तैयार किया गया है, जिसके समय निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, कार्य के दौरान कर्मचारियों के बीच स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक संगीत/नृत्य कक्ष और एक मनोरंजन क्लब की स्थापना की गई है।

[ संगीत/नृत्य कक्ष का उद्घाटन]

इसके साथ ही, विभाग के एक क्षेत्रीय कार्यालय यानी लाइसेंस्ड सर्विस एरिया (एलएसए), असम द्वारा नवंबर, 2023 में आयोजित गतिविधियों के कुछ चित्र नीचे प्रदर्शित किये गए हैं ताकि इस विभाग के अंतर्गत संगठनों में स्वच्छता एवं सफाई के महत्व पर प्रकाश डाला जा सके।


असम लाइसेंस्ड सर्विस एरिया ने नवंबर, 2023 में अपने कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया था, जो कि गुवाहाटी में पानबाजार क्षेत्र का एक प्रमुख आर्थिक केंद्र है।

दूरसंचार विभाग विशेष अभियान 4.0 को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

अधिक जानकारी के लिए दूरसंचार विभाग के इन हैंडल्स को फॉलो करें:-

एक्स - https://x.com/DoT_India

इंस्टाग्राम  - https://www.instagram.com/department_of_telecom?igsh=MXUxbHFjd3llZTU0YQ==

फेसबुक - https://www.facebook.com/DoTIndia

यूट्यूब - https://www.youtube.com/@departmentoftelecom

************

एमजी/एआर/एनके/डीवी


(Release ID: 2054733) Visitor Counter : 77
Read this release in: English