रक्षा मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

भारतीय नौसेना जहाज तबर ने स्पेनिश नौसेना जहाज अटालया के साथ समुद्री साझेदारी एक्सरसाइज का आयोजन किया

प्रविष्टि तिथि: 30 AUG 2024 4:29PM by PIB Delhi

भारतीय नौसेना का फ्रंटलाइन फ्रिगेट, आईएनएस तबर 25 अगस्त 2024 को मलागा, स्पेन में दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचा था और 27 अगस्त 2024 को प्रस्थान के बाद भूमध्य सागर में स्पेनिश नौसेना जहाज अटालया के साथ समुद्री साझेदारी एक्सरसाइज (एमपीएक्स) का आयोजन किया था। भारत और स्पेन समुद्री क्षेत्र सहित मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने की दिशा में कई क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

भूमध्य सागर में भारतीय नौसेना और स्पेनिश नौसेना के बीच एमपीएक्स का संचालन भारतीय नौसेना की पहुंच और सस्टीनेंस का प्रतीक है, जो भारत और स्पेन के बीच समुद्री सहयोग में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर भी है। एमपीएक्स में स्टेशन कीपिंग, रिप्लेलिशमेंट एट सी एप्रोच (आरएएसएपी), फ्लाइंग एक्सरसाइज (एफवाईईएक्स), स्टीम पास्ट और फोटोएक्स सीरियल जैसे उन्नत अभ्यासों की एक श्रृंखला शामिल थी। दोनों नौसेनाओं की इकाइयों ने सहयोगात्मक प्रयासों को बढ़ाने के लिए उच्च स्तर की व्यावसायिकता और प्रतिबद्धता का प्रदर्शन किया।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)(5)HW24.jpeg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/Pic(1)(5)HW24.jpeg 

भारतीय नौसेना दुनिया भर की नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। स्पेनिश नौसेना के साथ एमपीएक्स मजबूत द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों को मजबूत करता है, समुद्री क्षेत्र में बेहतर सहयोग सुनिश्चित करने के प्रति हमारे संकल्प और प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

****

एमजी/एएम/पीके/डीके


(रिलीज़ आईडी: 2050155) आगंतुक पटल : 652
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English