पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की


1ए चरण में 57 प्रतिशत कार्य पूरा हुआ

बैठक में क्षेत्रीय भावनाओं के संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला गया

Posted On: 23 AUG 2024 8:47PM by PIB Delhi

पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय, सागरमाला कार्यक्रम के तहत, गुजरात के लोथल में एक विश्व स्तरीय सुविधा, राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) विकसित कर रहा है। राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर आ रहा है, जो नवीनतम प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए शिक्षा के साथ मनोरंजन के  दृष्टिकोण के माध्यम से प्राचीन से आधुनिक समय तक भारत की समुद्री विरासत को प्रदर्शित करेगा।

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में 23 अगस्त 2024 को मुंबई बंदरगाह कार्यालय में परियोजना प्रगति समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधि, नौसेना और तटरक्षक बल, गुजरात और महाराष्ट्र सरकार, प्रसार भारती और आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर ने भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) के लिए एकीकृत परियोजना विकास दृष्टिकोण का उत्साहपूर्वक समर्थन किया है, जिसमें भारत की समुद्री विरासत को संरक्षित करने और इसका उपयोग करने में इसकी भूमिका पर जोर दिया गया है। यह समर्थन क्षेत्रीय भावनाओं के अनुरूप है, जो क्षेत्र के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व के साथ विकास प्रयासों को सामंजस्य पूर्वक कार्यरूप देने में परियोजना के महत्व को रेखांकित करता है।

श्री सोनोवाल ने कहा, "राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर केवल एक निर्माण परियोजना नहीं है; यह हमारी समुद्री विरासत के प्रति सम्मान है और हमारी ऐतिहासिक बुनियाद के संरक्षण की हमारी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है। एक एकीकृत दृष्टिकोण की अनुशंसा करके, हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि यह परियोजना क्षेत्रीय भावनाओं का सम्मान करेगी और समुद्री इतिहास की हमारी समझ को विकसित करेगी।"

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर (एनएमएचसी) प्रदर्शनी, इंटरैक्टिव डिस्प्ले और शैक्षिक कार्यक्रमों के आयोजन की एक श्रृंखला के साथ, एक प्रमुख पर्यटन स्थल बनने की ओर अग्रसर है, जो दुनिया भर के आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और भारत की समुद्री विरासत का विश्व स्तर पर नाम होगा। परियोजना के चरण 1ए की वर्तमान प्रगति 57% तक पहुँच गई है, जो इसके विकास में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

***

एमजी/एआर/पीकेए/आर



(Release ID: 2048486) Visitor Counter : 73


Read this release in: English , Urdu