ग्रामीण विकास मंत्रालय

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त को 11 लाख लखपति दीदीयों को प्रमाण पत्र देंगे और करेंगे संवाद : श्री शिवराज सिंह चौहान


प्रधानमंत्री 2500 करोड़ रु का रिवॉल्विंग फंड जारी करेंगे जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों के लगभग 48 लाख सदस्यों को मिलेगा लाभ : श्री चौहान

श्री नरेंद्र मोदी 5000 करोड़ रूपये का बैंक ऋण  भी जारी करेंगे जिससे 2,35, 400 स्वयं सहायता समूहों के 25.8 लाख सदस्यों को होगा लाभ : श्री शिवराज सिंह चौहान

34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लगभग 30,000 स्थानों के जिला मुख्यालय, सीएलएफ वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे: श्री चौहान

Posted On: 22 AUG 2024 4:19PM by PIB Delhi

केंद्रीय ग्रामीण विकास व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदियों के सम्मान के लिए होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर नई दिल्ली में आज प्रेसवार्ता की।  केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चंद्र शेखर पेम्मासानी भी प्रेसवार्ता के दौरान मौजूद थे। श्री चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 25 अगस्त 2024 को महाराष्ट के जलगांव में आयोजित समारोह में लखपति दीदियों के साथ संवाद करेंगे, साथ ही 2500 करोड़ रु का रिवॉल्विंग फंड - सामुदायिक निवेश फंड भी जारी करेंगे जिससे 4.3 लाख स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के लगभग 48 लाख सदस्यों को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री 5000 करोड़ रूपये का बैंक ऋण जारी करेंगे जिससे 2,35,400 स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) के 25.8 लाख सदस्यों को लाभ होगा। लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र दिये जायेंगे। देशभर में 34 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों यानी राज्यों की राजधानियों में लगभग 30,000 स्थानों के जिला मुख्यालय, सीएलएफ वर्चुअल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यक्रम से जुड़ेंगे। 

श्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा कि लखपति दीदियाँ ऐसी महिलाएँ हैं जो सालाना एक लाख रुपये या उससे ज़्यादा कमाती हैं। इन लखपति दीदियों ने न सिर्फ़ अपने परिवार को ग़रीबी से बाहर निकाला है, बल्कि वे बाकी समाज के लिए भी आदर्श बन रही हैं। हम पहले ही 1 करोड़ लखपति दीदियाँ बना चुके हैं। हमारा लक्ष्य अगले 3 सालों में 3 करोड़ लखपति दीदियाँ बनाना है। यह जानकर खुशी होती है कि इनमें से एक सीआरपी ने 95 लखपति दीदियाँ बनाई हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने स्वयं सहायता समूहों के परिवारों को एक लाख रुपये या उससे अधिक की वार्षिक आय अर्जित करने में सक्षम बनाने के लिए एक संरचित प्रक्रिया अपनाई है। इसमें राष्ट्रीय संसाधन व्यक्तियों को सक्षम बनाना, फिर प्रत्येक राज्य में मास्टर प्रशिक्षकों को विकसित करना शामिल है। ये मास्टर प्रशिक्षक व्यवसाय योजना, वित्तपोषण और अभिसरण प्रक्रिया पर सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) को आगे प्रशिक्षित करते हैं।3 लाख सामुदायिक संसाधन व्यक्तियों (सीआरपी) का कैडर, जिन्हें विशेष रूप से व्यवसाय नियोजन और एसएचजी सदस्यों के कौशल में प्रशिक्षित किया गया है, इस संबंध में एक महान सेवा कर रहे हैं। इनमें से कुछ सीआरपी को सम्मानित भी किया जाएगा।  ग्रामीण विकास मंत्रालय ने 100 दिनों में 11 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा था जबकि अब तक 15 लाख लखपति दीदियां बना दी हैं जिन्हें प्रधानमंत्री सम्मानित करेंगे।

15 लाख लखपति दीदीयों की राज्यवार सूची

क्रम संख्या

राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के नाम 

एसएचजी सदस्यों का लक्ष्य

क्रम संख्या

राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के नाम 

एसएचजी सदस्यों का लक्ष्य

1

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

 

240

18

मध्य प्रदेश

 

96,240

 

2

आंध्र प्रदेश

 

1,22,160

19

महाराष्ट्र

 

1,04,520

 

3

अरूणाचल प्रदेश

 

1,260

 

20

मणिपुर

 

3,060

 

4

असम

 

52,800

 

21

मेघालय

 

6,120

5

बिहार

 

1,81,260

 

22

मिजोरम

 

1,080

6

छतीसगढ़

 

46,920

 

23

नागालैंड

 

1,800

7

दादरा नगर हवेली

 

180

 

24

ओड़िशा

 

97,200

 

8

गोवा

 

660

25

पुडुचेरी

 

660

 

9

गुजरात

 

44,580

 

26

पंजाब

 

9,660

 

10

हरियाणा

 

10,740

27

राजस्थान

 

67,620

 

11

हिमाचल प्रदेश

 

4,980

 

28

सिक्किम

 

840

 

12

जम्मू और कश्मीर

 

13,980

 

29

तमिलनाडु

 

54,000

 

13

झारखंड

 

50,640

30

तेलंगाना

 

67,500

 

14

कर्नाटक

 

47,580

31

त्रिपुरा

 

6,780

 

15

केरल

 

53,580

32

उत्तर प्रदेश

 

1,73,520

 

16

लद्वाख

 

180

 

33

उत्तराखंड

 

7,200

 

17

लक्षद्वीप

60

 

34

पश्चिम बंगाल

 

1,70,400

 

कुल

15,00,000

 

*****

एसएस



(Release ID: 2047685) Visitor Counter : 604


Read this release in: English