रक्षा मंत्रालय

स्‍वतंत्रता दिवस 2024: राष्ट्रपति ने सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मचारियों के लिए नौ मरणोपरांत सहित 103 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी

Posted On: 14 AUG 2024 7:02PM by PIB Delhi

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने स्‍वतंत्रता दिवस 2024 की पूर्व संध्या पर सशस्त्र बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के कर्मचारियों के लिए 103 वीरता पुरस्कारों को स्वीकृति दी है। इनमें तीन मरणोपरांत सहित चार कीर्ति चक्र, चार मरणोपरांत सहित 18 शौर्य चक्र, एक बार टू सेना मेडल (वीरता), दो मरणोपरांत सहित 63 सेना पदक (वीरता), 11 नौसेना पदक (वीरता) और छह वायु सेना पदक (वीरता) शामिल हैं।

राष्ट्रपति ने 39 मेंशन-इन-डिस्पैच को भी मंजूरी दी है, जिसमें विभिन्न सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण योगदान के लिए आर्मी डॉग केंट (मरणोपरांत) भी शामिल है। इन अभियानों में ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन स्नो लेपर्ड, ऑपरेशन सहायता, ऑपरेशन हिफाजत, ऑपरेशन ऑर्किड और ऑपरेशन कच्छल शामिल हैं।

राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृत वीरता पुरस्कारों की सूची:

***

एमजी/एआर/एमपीएसएस



(Release ID: 2045397) Visitor Counter : 80


Read this release in: English , Urdu , Marathi