रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय
भारत सरकार ने उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ) के तहत नैनो डीएपी को अधिसूचित किया
प्रविष्टि तिथि:
06 AUG 2024 4:00PM by PIB Delhi
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के शोध में इस बात का संकेत दिया गया कि नैनो डीएपी के उपयोग से पारंपरिक रूप से लागू होने वाले दानेदार डीएपी की बचत की संभावना है
भारत सरकार ने उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ)-1985 के तहत जैव-प्रभावकारिता प्रयोगों और विषाक्तता परीक्षण के आधार पर नैनो डीएपी को अधिसूचित किया है। मेसर्स कोरोमंडल इंटरनेशनल लिमिटेड (सीआईएल), मेसर्स जुआरी फार्म हब लिमिटेड और मेसर्स इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) को नैनो डीएपी के निर्माण की अनुमति दी गई है।
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) की ओर से कहा गया है कि इफको और सीआईएल ने नैनो डीएपी विकसित किया है और चयनित आईसीएआर संस्थानों/राज्य कृषि विश्वविद्यालयों में कुछ खास फसलों पर प्रारंभिक क्षेत्रीय परीक्षण किए गए हैं। रिपोर्ट ने संकेत दिया कि बीज उपचार और नैनो-डीएपी के पत्तों पर प्रयोग से पारंपरिक रूप से लगाए जाने वाले दानेदार डीएपी को बचाने की संभावना है।
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल ने आज राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर यह जानकारी में दी।
***
एमजी/एआर/आरकेजे
(रिलीज़ आईडी: 2045053)
आगंतुक पटल : 76