कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने जुलाई 2024 महीने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों की केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) के प्रदर्शन पर 27वीं मासिक रिपोर्ट जारी की


जुलाई, 2024 में केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा कुल 2,48,963 शिकायतों का निवारण किया गया

लगातार 25वें महीने, केंद्रीय सचिवालय में मासिक निपटान 1 लाख मामलों की संख्या को पार कर गया

जुलाई, 2024 महीने के लिए जारी रैंकिंग में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड ग्रुप ए श्रेणी में शीर्ष पर हैं

जुलाई, 2024 महीने के लिए जारी रैंकिंग में ग्रुप बी श्रेणी में संसदीय कार्य मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और खान मंत्रालय शीर्ष पर रहे

Posted On: 09 AUG 2024 7:30PM by PIB Delhi

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने जुलाई, 2024 के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) मासिक रिपोर्ट जारी की, जो सार्वजनिक शिकायतों के प्रकार और श्रेणियों और निपटान की प्रकृति का विस्तृत विश्लेषण प्रदान करती है। यह प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा प्रकाशित केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों पर 27वीं रिपोर्ट है।

जुलाई, 2024 की प्रगति केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों द्वारा 2,48,963 शिकायतों के निवारण का संकेत देती है। केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों में 1 जनवरी से 31 जुलाई, 2024 तक औसत शिकायत निपटान समय 13 दिन है। ये रिपोर्टें 10-चरणीय केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) सुधार प्रक्रिया का हिस्सा हैं, जिसे निपटान की गुणवत्ता में सुधार एवं समयसीमा को कम करने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा अपनाया गया था।

उपरोक्त रिपोर्ट जुलाई, 2024 में कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतों पर मंत्रालय/विभाग-वार विश्लेषण भी प्रदान करती है। केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पोर्टल के साथ एकीकृत किया गया है और यह 5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर 2.5 लाख ग्राम स्तरीय उद्यमी (वीएलई) उपलब्ध है। जुलाई, 2024 के महीने में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से 40198 शिकायतें दर्ज की गईं। यह उन प्रमुख मुद्दों/श्रेणियों पर भी प्रकाश डालता है जिनके लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से अधिकतम शिकायतें दर्ज की गईं थीं।

जुलाई, 2024 में, फीडबैक कॉल सेंटर ने 93241 फीडबैक एकत्रित की। एकत्र की गई कुल फीडबैक में से 47 प्रतिशत से अधिक नागरिकों ने अपनी संबंधित शिकायतों के समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की। जुलाई, 2024 में, फीडबैक कॉल सेंटर द्वारा मंत्रालय/विभाग के लिए 56018 फीडबैक एकत्र की गई। एकत्र की गई फीडबैक में से 54 प्रतिशत से अधिक नागरिकों ने प्रदान किए गए समाधान पर संतुष्टि व्यक्त की। नागरिकों की संतुष्टि प्रतिशत के संबंध में पिछले 7 महीनों में मंत्रालय/विभाग का प्रदर्शन भी उक्त रिपोर्ट में मौजूद है।

केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों के लिए जुलाई, 2024 के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की मासिक केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) रिपोर्ट की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:

 

1.    लोक शिकायत मामले:

जुलाई 2024 में, केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस)  पोर्टल पर 227177 शिकायत के मामले प्राप्त हुए, 248963 शिकायतों के मामलों का निवारण किया गया और 31 जुलाई, 2024 तक 66060 शिकायतों के मामले लंबित थे।

2.शिकायत निवारण आकलन और सूचकांक (जीआरएआई) - जुलाई, 2024

राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर तथा सीमा शुल्क बोर्ड प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) की रैंकिंग में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले हैं।

 

उक्त रिपोर्ट उन मंत्रालयों/विभागों की श्रेणियों पर भी प्रकाश डालती है जिनके लिए जुलाई, 2024 के महीने में अधिकतम शिकायतें दर्ज की गईं।

*****

एमजी/एआर/एमकेएस/एसके


(Release ID: 2043906)
Read this release in: English , Urdu