विद्युत मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav g20-india-2023

पावर ग्रिड की साइबर सुरक्षा

Posted On: 08 AUG 2024 4:15PM by PIB Delhi

केंद्र सरकार ने पावर ग्रिड की साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम- 2000 के तहत भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी-आईएन) को साइबर सुरक्षा घटनाओं पर प्रतिक्रिया देने के लिए राष्ट्रीय एजेंसी के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (एनसीआईआईपीसी)  की स्थापना विद्युत क्षेत्र सहित देश में महत्वपूर्ण सूचना अवसंरचना की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की गई है। अप्रैल, 2023 में विशेष रूप से विद्युत क्षेत्र के लिए कंप्यूटर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया दल विद्युत (सीएसआईआरटी-विद्युत) की स्थापना की गई है। इसके अतिरिक्त तापीय विद्युत, जल विद्युत, पारेषण, वितरण, ग्रिड परिचालन और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया दल (सीईआरटी) की स्थापना की गई है।

विद्युत ग्रिड से संबंधित साइबर सुरक्षा बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए निम्नलिखित प्रमुख कदम उठाए गए हैं:

  1. ग्रिड-इंडिया ने क्षेत्रीय लोड डिस्पैच केंद्रों (आरएलडीसी) और राष्ट्रीय लोड डिस्पैच केंद्रों (एनएलडीसी) में सुरक्षा घटनाओं की निगरानी के लिए एक सुरक्षा परिचालन केंद्र (एसओसी) की स्थापना की है। उन्नत सुरक्षा सुविधाओं के साथ एनएलडीसी के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) बुनियादी ढांचे में सुधार किया गया है।
  2. महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की चौबीस घंटे निगरानी के लिए पावरग्रिड में एक सुरक्षा परिचालन केंद्र (एसओसी) स्थापित किया गया है।
  3. पिछले पांच वर्षों में कई राज्यों में साइबर सुरक्षा में सुधार के लिए कई आईटी बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया गया है।
  • मणिपुर एसएलडीसी- दो नए फायरवॉल और वेब सर्वर चालू किए गए।
  • छत्तीसगढ़ एसएलडीसी- नेटवर्क प्रबंधन प्रणाली (एनएमएस) और अगली पीढ़ी के फायरवॉल को कार्यान्वित किया गया।
  • केरल एसएलडीसी- केंद्रीकृत एंड प्वाइंट संरक्षण लागू किया गया।
  • बिहार एसएलडीसी- सुरक्षा परिचालन केंद्र (एसओसी) की स्थापना की गई।
  • मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली एसएलडीसी– अगली पीढ़ी के फायरवॉल को लागू किया गया और
  • 11 एसएलडीसी (मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, दामोदर घाटी निगम, त्रिपुरा, बिहार, उत्तर प्रदेश और भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड) ने आईएसओ 27001 (सूचना सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली) प्रमाणन प्राप्त कर लिया है।
  1. आंध्र प्रदेश एसएलडीसी में मौजूदा पर्यवेक्षी नियंत्रण और डेटा अधिग्रहण (एससीएडीए) प्रणाली के उन्नयन का काम प्रगति पर है। आईटी बुनियादी ढांचे के लिए फायरवॉल की खरीद की गई और उन्हें चालू किया जा जा चुका है।

मार्च, 2024 तक ग्रिड परिचालन का प्रबंधन करने वाले 35 राज्य लोड डिस्पैच केंद्रों में से 30 ने पिछले पांच वर्षों में भेद्यता मूल्यांकन और प्रवेश परीक्षण (वीएपीटी) साइबर सुरक्षा लेखा परीक्षा (ऑडिट) आयोजित किए हैं (अनुलग्नक)।

ऐसी कोई साइबर सुरक्षा घटना सामने नहीं आई है, जिससे भारतीय पावर ग्रिड का परिचालन प्रभावित हुआ हो।

हितधारकों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए उपयोगिताओं, उद्योग और अकादमिक क्षेत्रों के लिए एनसीआईआईपीसी, सीईआरटी-आईएन और सीएसआईआरटी-विद्युत सहित विभिन्न एजेंसियों की ओर से नियमित तौर पर कार्यशालाएं, प्रशिक्षण, जागरूकता सत्र, सम्मेलन और साइबर सुरक्षा अभ्यास आयोजित किए जा रहे हैं। सभी कर्मचारियों के बीच साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता उत्पन्न करने के लिए हर एक माह के पहले बुधवार को साइबर जागरूकता दिवस का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा विद्युत क्षेत्र के कर्मचारियों को राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण संस्थान (एनपीटीआई) और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय जैसी एजेंसियों द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमाणपत्र प्राप्त करने व प्रस्तावित पाठ्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाता है।

यह जानकारी विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक ने आज लोकसभा में एक लिखित जवाब में दी।

अनुलग्नक

ग्रिड उपयोगिता – वीएपीटी साइबर सुरक्षा ऑडिट की स्थिति

क्रम संख्या

राज्य/केंद्र शासित प्रदेश

एसएलडी

स्थिति (वीएपीटी-साइबर सुरक्षा ऑडिट संपन्न-वर्ष)

1

पंजाब

पंजाब एसएलडीसी, पटियाला

2021, 2022, 2023

2

हरियाणा

हरियाणा एसएलडीसी, पानीपत

2021, 2022, 2023

3

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश एसएलडीसी, शिमला

2021, 2022, 2023

4

जम्मू और कश्मीर

जम्मू और कश्मीर एसएलडीसी, जम्मू

2021, 2022, 2023, 2024

5

राजस्थान

राजस्थान एसएलडीसी, जयपुर

2021, 2022, 2023, 2024

6

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश एसएलडीसी, लखनऊ

2021, 2022, 2023, 2024

7

उत्तराखंड

उत्तराखंड एसएलडीसी, देहरादून

2021, 2022, 2023, 2024

8

दिल्ली

दिल्ली एसएलडीसी, नई दिल्ली

2021, 2022, 2023, 2024

9

चंडीगढ़

भाखड़ा-ब्यास प्रबंधन बोर्ड एसएलडीसी चंडीगढ़

2021,2022, 2023

10

गुजरात

गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड एसएलडीसी

2022, 2023, 2024

11

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ एसएलडीसी, रायपुर

2021, 2022, 2023, 2024

12

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश एसएलडीसी, जबलपुर

2021, 2022, 2023, 2024

13

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र एसएलडीसी, नवी मुंबई

2021, 2022, 2023, 2024

14

गोवा

गोवा, एसएलडीसी, पणजी

2021, 2022, 2023

15

केंद्रशासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली

विद्युत विभाग, दमन और दीव

2021, 2022, 2023

16

आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश एसएलडीसी, विजयवाड़ा

2021, 2022, 2023, 2024

17

कर्नाटक

कर्नाटक एसएलडीसी, बेंगलुरू

2021, 2022, 2023, 2024

18

केरल

केरल एसएलडीसी, कलमस्सेरी, कोचीन

2021, 2022, 2023, 2024

19

तमिलनाडु

तमिलनाडु एसएलडीसी, चेन्नई

2021, 2022, 2023, 2024

20

तेलंगाना

तेलंगना एसएलडीसी, हैदराबाद

2021, 2022, 2024

21

पुडुचेरी

पुडुचेरी एसएलडीसी, पुडुचेरी

2022, 2024

22

अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश एसएलडीसी

2022, 2023, 2024

23

असम

असम एसएलडीसी, गुवाहाटी

2022, 2023, 2024

24

मणिपुर

मणिपुर एसएलडीसी, इंफाल

2022, 2023, 2024

25

मेघालय

मेघालय एसएलडीसी, शिलांग

2021, 2022, 2023, 2024

26

मिजोरम

मिजोरम एसएलडीसी, मिजोरम

2022, 2023, 2024

27

नगालैंड

नगालैंड एसएलडीसी, दीमापुर

 

28

त्रिपुरा

त्रिपुरा एसएलडीसी, अगरतला

 

29

बिहार

बिहार एसएलडीसी, पटना

 

30

झारखंड

झारखंड एसएलडीसी, रांची

2020, 2022, 2023

31

पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल एसएलडीसी, हावड़ा

 

32

ओडिशा

ओडिशा एसएलडीसी, भुवनेश्वर

2021, 2022, 2023

33

डीवीसी

डीवीसी, एसएलडीसी, हावड़ा और कोलकाता

2021, 2022, 2023

34

सिक्किम

सिक्किम एसएलडीसी, गंगटोक

 

35

ग्रिड कंट्रोलर ऑफ इंडिया लिमिटेड (ग्रिड-इंडिया) 6 नियंत्रण केंद्र

एनएलडीसी, एनआरएलडीसी, एसआरएलडीसी, डब्ल्यूआरएलडीसी, ईआरएलडीसी, एनईआरएलडीसी

2020, 2021, 2022, 2023, 2024

 

******

एमजी/एआर/एचकेपी/एसके



(Release ID: 2043308) Visitor Counter : 109


Read this release in: English , Urdu , Hindi_MP , Tamil