श्रम और रोजगार मंत्रालय
azadi ka amrit mahotsav

डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय श्रम सेवा में नवनियुक्त अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए


केंद्रीय मंत्री ने स्‍वयं को श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में युवा अधिकारियों को शामिल करने एवं नियुक्ति पत्र वितरित करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया

प्रविष्टि तिथि: 06 AUG 2024 7:33PM by PIB Delhi

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्रीय श्रम सेवा (सीएलएस) में नवनियुक्त अधिकारियों को आज नई दिल्ली में नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे भी उपस्थित थीं।

अपने संबोधन में डॉ. मांडविया ने स्‍वयं को श्रम और रोजगार मंत्री के रूप में युवा अधिकारियों को शामिल करने एवं नियुक्ति पत्र वितरित करने का अवसर प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया।

 

 

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘अपनी सेवा प्रदान करते समय सर्वप्रथम राष्ट्र को अपने ध्यान में रखें। यदि आप अपनी सेवा के साथ प्रतिबद्धता को जोड़ देंगे तो अपेक्षित परिणाम निश्चित रूप से मिलेंगे।’    

केंद्रीय मंत्री ने औद्योगिक विवादों की रोकथाम और निपटान के माध्यम से देश भर में सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध बनाए रखने की नितांत आवश्यकता पर विशेष बल दिया। उन्होंने केंद्रीय क्षेत्र में विभिन्न श्रम कानूनों पर अमल और कार्यान्वयन के लिए एक व्यवस्थित नजरिया अपनाने के विशेष महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने उम्‍मीद जताई कि नवनियुक्त अधिकारीगण इन कानूनों का पालन सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिससे देश भर में कामगारों के अधिकारों और खुशहाली की रक्षा होगी।

 

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्रीमती शोभा करंदलाजे ने इस अवसर पर अपने संबोधन में श्रम कानूनों को लागू करने और प्रबंधन एवं कामगारों के बीच सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंध बनाए रखने के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने इन सिद्धांतों को निरंतर बनाए रखने और देश भर में कामगारों के लिए स्थिर एवं निष्पक्ष परिवेश या माहौल बनाने में अहम योगदान देने के लिए सीएलएस अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की।  

***

एमजी/एआर/आरआरएस/डीवी


(रिलीज़ आईडी: 2042362) आगंतुक पटल : 359
इस विज्ञप्ति को इन भाषाओं में पढ़ें: English , Urdu , Hindi_MP , Gujarati , Tamil , Kannada